Credit Cards

सलमान खान की शूटिंग के सेट पर ‘बिश्नोई’ के नाम से मचा हंगामा, फिर पुलिस ने की एंट्री, जानें पूरा मामला

Salman Khan Security Breach: बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान से मारने की लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से धमकी मिल रही है। उनके घर पर फायरिंग भी हो चुकी है। इससे मुंबई पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना है। इस बीच मुंबई के दादर इलाके में सलमान की शूटिंग के दौरान घुस गया। जब उसे रोका गया लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने लगा

अपडेटेड Dec 05, 2024 पर 9:26 AM
Story continues below Advertisement
Salman Khan Security Breach: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शूटिंग सेट पर कथित तौर पर एक अनजान व्यक्ति घुस गया।

बॉलीवुड स्टार सलमान खान से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। सलमान खान मुंबई के दादर इलाके में एक शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनकी शूटिंग सेट पर अनजान शख्स अंदर घुस गया। लोगों को शक हुआ तो उससे पूछताछ शुरू कर दी। इस बीच अनजान शख्स सेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स से भिड़ गया। इसके बाद उसने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने लगा और कहा कि 'बिश्नोई को बोलूं क्या?' इससे पूरे सेट में हड़कंप मच गया। फौरन सिक्योरिटी गार्ड्स ने पुलिस के हवाले कर दिया।

फिलहाल पुलिस की टीम उस संदिग्ध को पूछताछ के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन पर लाई है। आरोपी की पहचान कर मुंबई पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। अनजान शख्स पुलिस हिरासत में हैं। इस घटना की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी सामने आनी बाकी है।

पिछले महीने एक शख्स हुआ था गिरफ्तार


दरअसल. पिछले महीने ही सलमान खान को धमकी देने के एक मामले में पुलिस ने कर्नाटक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। व्यक्ति ने बीते दिनों सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इस केस को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही थी। पुलिस ने बताया था कि मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भेजी गई धमकी मामले में यूट्यूब पर 'मैं सिकंदर हूं' गाना लिखने वाले सिंगर और सलमान खान का नाम था। साथ ही 5 करोड़ की भी मांग की गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मामले में जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि जिस नंबर से यह धमकी भेजी गई वह वेंकटेश नारायण नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर है।

सलमान खान को मिल रहीं धमकियां

हाल के महीनों में सलमान खान को बिश्नोई गैंग की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस साल अप्रैल में सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। लॉरेंस बिश्नोई के साथ झगड़े के अलावा लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान को धमकियां देने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इससे पहले अप्रैल में दो बंदूकधारियों ने अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के पास पांच गोलियां भी चलाई थीं। सलमान खान को सरकार की तरफ से वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद इस सुरक्षा में एक घेरा और बढ़ा दिया गया है।

Biwi No.1 Re-Release: एक बार फिर बड़े पर्दे पर हंसाने आ रही सलमान और करिश्मा की जोड़ी, सिनेमाघरों में री रिलीज होगी उनकी ये फिल्म

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।