सलमान खान होस्ट करेंगे बिग बॉस OTT का दूसरा सीजन? मुनव्वर फारूकी भी हो सकते हैं शो का हिस्सा

कई सारी मिडिया रिपोर्ट्स में इस बात की चर्चा है कि बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। बता दें कि सलमान टेलीवीजन पर प्रसारित किए जाने वाले बिग बॉस को भी होस्ट करते हैं। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी जून में स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो का दूसरा सीजन तीन महीनों तक चलेगा। हालांकि फिलहाल इस बात की कोई भी ऑफीशियल कंफर्मेशन जारी नहीं की गई है

अपडेटेड May 10, 2023 पर 10:37 PM
ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के दूसरे सीजन को सलमान खान (Salman Khan) ही होस्ट करेंगे

टीवी के फेमस रियल्टी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का ओटीटी वर्जन काफी हिट रहा था। अब इसके दूसरे सीजन को भी स्ट्रीम किए जाने की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के दूसरे सीजन को सलमान खान (Salman Khan) ही होस्ट करेंगे। इसके पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था।

बिग बॉस ओटीटी 2 के होस्ट बनेंगे सलमान खान?

कई सारी मिडिया रिपोर्ट्स में इस बात की चर्चा है कि बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। बता दें कि सलमान टेलीवीजन पर प्रसारित किए जाने वाले बिग बॉस को भी होस्ट करते हैं। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी जून में स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो का दूसरा सीजन तीन महीनों तक चलेगा। हालांकि फिलहाल इस बात की कोई भी ऑफीशियल कंफर्मेशन जारी नहीं की गई है।

दिल्ली में होगी AAP नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई, सामने आई तारीख


क्या मुनव्वर फारूकी भी होंगे इस शो का हिस्सा

वहीं कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बन सकते हैं। इससे पहले मुनव्वर लॉकअप सीजन वन में दिखे थे जिसमें वे विनर भी रहे थे। इसके अलावा इस शो में अर्चना गौतम के भाई गुलशन नजर आ सकते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि अभिनेत्री अनुष्का सेन भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा ये शो

ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी को वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो का प्री प्रोडक्शन भी शुरू किया जा चुका है। शो का पहला सीजन अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने जीता था। वहीं पहले सीजन में शमिता शेट्टी, राकेश बापट, उर्फी जावेद जीशान खान, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन ने भी हिस्सा लिया था। बिग बॉस ओटीटी फिनाले के बाद प्रतीक, शमिता और निशांत ने बिग बॉस 15 में भी हिस्सा लिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।