Get App

Sher Khan Shooting: 13 साल बाद शुरू होगी Salman Khan की शेर खान की शूटिंग, Sohail Khan ने की अनाउंसमेंट

Sher Khan Shooting: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म शेर खान की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। सोहेल खान इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। फिल्म 13 साल के इंतजार के बाद 2025 में फ्लोर पर आएगी। हैवी VFX के इस्तेमाल की वजह से फिल्म के शूट को इतने सालों तक टाला गया।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 20, 2024 पर 11:24 AM
Sher Khan Shooting: 13 साल बाद शुरू होगी Salman Khan की शेर खान की शूटिंग, Sohail Khan ने की अनाउंसमेंट
हेल खान (Sohail Khan) ही सलमान खान अभिनीत शेर खान को डायरेक्ट करेंगे। इससे पहले सोहेल खान ने भाईजान की औजार, प्यार किया तो डरना क्या, हैलो ब्रदर और जय हो जैसी फिल्में डायरेक्ट (Sohail Khan Direction) की हैं।

Sher Khan Shooting: सलमान खान (Salman Khan) की शेरखान को लेकर कई सालों से खबरें आ रही हैं। 2012 में जंगल एडवेंचर पर बनी इस फिल्म की शूटिंग (Movie Shooting) होने वाली थी लेकिन VFX का ज्यादा काम होने की वजह से फिल्म की शूटिंग ही शुरू नहीं हो पाई। फिर शेरदिल सलमान खान की फिल्म बीच में ही लटक गई। खबरों के मुताबिक सोहेल खान (Sohail Khan) ही सलमान खान अभिनीत शेर खान को डायरेक्ट करेंगे। इससे पहले सोहेल खान ने भाईजान की औजार, प्यार किया तो डरना क्या, हैलो ब्रदर और जय हो जैसी फिल्में डायरेक्ट (Sohail Khan Direction) की हैं।

Sohail Khan लेकर आ रहे हैं शेर खान

अब सोहेल खान इस प्रोजेक्ट को रिवाइव करने वाले हैं। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के सीजन 10 के एक प्रमोशनल इवेंट में सोहेल खान ने बताया कि वो शेर खान के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग 2025 से शुरू हो जाएगी।फिल्म को इतने सालों तक ना बना पाने के बारे में सोहेल ने अपना रिएक्शन दिया और बताया, “VFX एक ऐसा एरिया है जहां टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही है। हर बार जब हम शेर खान की स्क्रिप्टिंग पूरी करते थे, तो मैं एक और मार्वल फिल्म देखता था और इससे मुझे यह महसूस होता था कि मैंने क्या लिखा है और मैं कैसा एक्शन चाहता हूं। मुझे पता था कि जब तक फिल्म आएगी, यह पुरानी लगने लगेगी।’'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें