बॉलीवुड से सबसे बड़े सितारों में से एक सलमान खान (Salman Khan) के फैंस के लिए एक काफी अच्छी खबर है। दरअसल सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) जल्द ही ऑनलाइन ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को 23 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) 23 जून को जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। जो भी फैंस इसे थियेटर में नहीं देख पाए थे वो ऑनलाइन जी5 पर जाकर इस फिल्म का लुत्फ उठा पाएंगे। सलमान खान की यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा ऐक्शन फिल्म थी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा और भी कई सारे अभिनेताओं की भारी भरकम भीड़ मौजूद थी।
कौन-कौन से अभिनेता थे फिल्म में शामिल
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में पूजा हेगड़े, दग्गुबती वेंकटेश, जगपति बाबू, दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक, विजेंदर सिंह, जस्सी गिल, राघव जुयाल, शहनाज गिल, विनाली भटनागर, सिद्धार्थ निगम और पलक तिवारी दिखाई दिए थे। वहीं इसमें राम चरण तेजा ने एक छोटा सा कैमियो भी किया था। इसे फरहाद सामजी ने डेयरेक्ट किया था।
अभिनेता दग्गुबती वेंकटेश ने कहा, "किसी का भाई किसी की जान एक मजेदार पारिवारिक ड्रामा है। इस फिल्म को इसमें शामिल सभी लोगों के बहुत प्यार से तैयार किया गया है। इसके डिजिटल रिलीज के साथ, हम वास्तव में वैश्विक स्तर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "सलमान के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव था। यह घर वापसी जैसा था। निर्देशक फरहाद सामजी ने कहा, "किसी का भाई किसी की जान मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरा मानना है कि फिल्में सही संदेश देती हैं। चूंकि यह फिल्म पारिवारिक बंधनों को उजागर करती है, इसलिए हमारा विचार न केवल दर्शकों का मनोरंजन करना था, बल्कि उनसे गहरे स्तर पर जुड़ना भी था। यह पहली बार है जब आप बॉलीवुड और दक्षिण के अभिनेताओं का एक साथ देख रहे हैं। एक निर्देशक के रूप में आपका काम आसान हो जाता है यदि आपके पास प्रतिभाशाली अभिनेता हैं