साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के चाहने वाले करोड़ों में हैं। वह आज यानी 28 अप्रैल को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बीच, समांथा की एक लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस की चिंता काफी बढ़ गई है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, उनकी यह तस्वीर ऑटोइम्यून के लिए 'हाइपरबेरिक थेरेपी' के दौरान की है।
सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 10 तस्वीरें शेयर किए है। पहली तस्वीर में वह मजह 16 साल की नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में उनके दो डॉगी दिखाई दे रहे है। जबकि तीसरी फोटो में वह अस्पताल में ऑक्सीन मास्क लगाए नजर आ रही हैं। यही तस्वीर देखकर फैंस अचानक चौंक गए कि आखिर उनको ये क्या हो गया। आपको बता दें डरने वाली कोई बात नहीं है। दरअसल, उन्होंने कुछ सबसे यादगार तस्वीरें शेयर कीं। उनकी यह तस्वीर ऑटोइम्यून के लिए 'हाइपरबेरिक थेरेपी' के दौरान की है।
एक्ट्रेस ने पिछले साल अक्टूबर 2022 में कहा था कि उनमें मायोसाइटिस नामक बीमारी का पता चला है। मायोसाइटिस को एक ऑटोइम्यून स्थिति माना जाता है जिसमें शरीर की मांसपेशियों पर बेहद असर पड़ता है। इसके सामान्य लक्षणों में मांसपेशियों में दर्द, थकान, खाने-पीने में परेशानी और सांस लेने में कठिनाई होती है।
सामंथा ने अस्पताल की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘कुछ महीने पहले मुझे मायोसाइटिस नामक एक ऑटोइम्यून बीमारी पता चला था। मैं इससे छुटकारा पाने के बाद इस बारे में जानकारी साझा करने की उम्मीद कर रही थी। लेकिन इसमें मेरी अपेक्षा से थोड़ा अधिक समय लग रहा है।’
सामंथा ने कहा था कि उनके डॉक्टरों को भरोसा है कि वह जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी। उन्होंने कहा था, ‘मेरे जीवन में अच्छे और बुरे दिन रहे हैं...शारीरिक और भावनात्मक रूप से...और यहां तक कि जब ऐसा लगता है कि मैं एक और दिन नहीं गुजार सकती, तो किसी तरह वह पल भी बीत जाता है। मुझे लगता है कि इसका मतलब केवल यह हो सकता है कि मैं ठीक होने के एक दिन और करीब हूं। यह वक्त भी गुजर जाएगा।’