मैं इस टाइम बहुत परेशान हूं... India's Got Latent विवाद के बाद समय रैना ने पहली बार फैंस के सामने दिया रिएक्शन

Comedian Samay Raina: इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। रिपोर्ट्स की मानें तो, रणवीर ने पूछताछ के दौरान अपनी गलती मानी और कहा कि वह शो में इसलिए गए थे क्योंकि समय रैना उनका दोस्त था

अपडेटेड Feb 26, 2025 पर 6:38 PM
बता दें कि समय रैना इस समय अपने अमेरिका और कनाडा टूर में बिजी हैं।

Comedian Samay Raina : कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के India's Got Latent वाले मामले के बाद निशाने पर हैं। देश के कई राज्यों में उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर इलाहाबादिया ने शो में एक बहुत ही आपत्तिजनक सवाल पूछा। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद इस विवाद ने दोनों को कानूनी मुश्किलों में डाल दिया है।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया से पूछताछ भी कर चुकी है। वहीं इस पूरे विवाद के बीच समय रैना का बड़ा बयान सामने आया है।

समय का आया वीडियो


बता दें कि समय रैना इस समय अपने अमेरिका और कनाडा टूर में बिजी हैं। वहीं इस टूर का एक लाइव शो से समय रैना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के विवाद पर भी बोलते नजर आए । वीडियो के अंत में वो फैंस से बोलते हैं, 'जाने से पहले एक-दो बातें करना चाहता हूं। आप लोग आज रात आए तो उसके लिए थैंक यू सो मच।' फिर समय आगे बोले, 'बात ये है जो मुझे तुमसे कहनी है भाई कि मैं इस टाइम बहुत परेशान हूं।'

मुंबई पुलिस ने की पूछताछ

बता दें कि इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। रिपोर्ट्स की मानें तो, रणवीर ने पूछताछ के दौरान अपनी गलती मानी और कहा कि वह शो में इसलिए गए थे क्योंकि समय रैना उनका दोस्त था। 31 साल के रणवीर ने यह भी बताया कि उन्होंने शो में आने के लिए कोई पैसा नहीं लिया और यूट्यूबर आमतौर पर एक-दूसरे के शो में दोस्ती के चलते आते रहते हैं।

विवादों में घिरे हैं समय और रणवीर

गौरतलब है कि बीयरबाइसेप्स यूट्यूब चैनल चलाने वाले रणवीर अल्लाहबादिया ने हाल ही में में 'इडियाज गॉट लैटेंट' शो में इस महीने की शुरुआत में एक कंटेस्टेंट से बेहद आपत्तिजनक सवाल किया था। दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में किए गए एक कॉमेंट के बाद ये सारा मामला शुरू हुआ। इसके बाद ना सिर्फ देश में उनके खिलाफ कई रिपोर्ट्स दर्ज की गईं।

Govinda-Sunita: पत्नी सुनीता संग तलाक की खबरों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, जानिए एक्टर ने क्या कहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।