माधुरी दीक्षित को 'I Love You' कहकर सेट पर पीछा करते थे संजय दत्त! गिरफ्तारी के बाद आई रिश्तों में दरार?
Sanjay Dutt-Madhuri Dixit: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का नाम अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ जोड़ा जाता था। हालांकि दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों के रिश्तों में खटास 1993 में संजय के जेल जाने के बाद आई
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 14, 2024 पर 2:41 PM
Sanjay-Madhuri: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के रिश्तों में कब आई दरार
एक समय में बॉलीवुड की लीजेंडरी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का नाम संजय दत्त के साथ जोड़ा जाता था। खबरों के अनुसार ये दोनों ही एक सीरियस रिलेशन में थे। हांलाकि, इसके बारे में दोनों में से किसी ने भी खुलकर बात नहीं की। मीडिया रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि 1993 में संजय के जेल जाने के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आई।
1980 के दशक में बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित ने अपनी एक खास पहचान बनाई। इनका नाम बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के साथ भी जोड़ा गया था। उस समय इन दोनों के प्यार के काफी चर्चा हुआ करती थी।
बॉलीवुड में दमदार उपस्थिति
माधुरी दीक्षित ने अबोध फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह बॉलीवुड में चार दशकों तक एक के बाद एक कई सबसे बड़ी हिट फिल्में दीं। 1990 और 2000 के दशक में माधुरी सबसे ज्यादा पैसे पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गईं थी। बेटा फिल्म में के एक गाने में माधुरी ने 'धक-धक' नाम के एक गाने पर डांस किया था। इस फिल्म के बाद से माधुरी को 'धक-धक गर्ल' के नाम से जाना जाने लगा। इसके अलावा माधुरी ने अपने कई डांस नंबर अपने अभिनय से पूरे को अपना दीवाना बना दिया।
संजय दत्त के साथ कथित संबंध
बॉलिवुड के गलियारों में 1990 के दशक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के बीच एक दूसरे को डेटिंग करने की अफवाह उड़ने लगी थी। 'खतरों के खिलाड़ी', 'थानेदार', 'साजन', 'खलनायक' और 'इलाका' जैसी कई फिल्मों में दोनों ने एक साथ काम किया। इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, इन दोनों का ऑफ-स्क्रीन रिश्ता काफी गहरा था और दोनों को देखने पर ऐसा ही लगता था कि दोनों वाकई में एक-दूसरे के साथ बहुत जुड़े हुए लगते थे।
संजय की गिरफ्तारी के बाद इनके रिश्तें में आई दरार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों की लव स्टोरी का टर्निंग पॉइंट 1993 में आया, जब संजय दत्त को 1993 मुंबई बम धमाकों के सिलसिले में अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस घटना के बाद से संजय और माधुरी के कथित रिश्तों में एक नया मोड़ ला दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय की गिरफ्तारी के बाद माधुरी ने उनसे दूरी बना ली और वह उनके फोन कॉल भी उठाने बंद कर दी थी।
सेट पर माधुरी के पीछे घूमते थे संजय
राजेश खन्ना और रेखा जैसे कई बड़े कलाकारों की बायोग्राफी लिख चुके यासिर उस्मान ने संजय दत्त पर भी एक किताब लिखी है। इस किताब का नाम ‘संजय दत्तः द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बैड बॉय’ है। इस बुक में डायरेक्टर के अनुसार लिखा है कि सेट पर माधुरी दीक्षित को संजय फॉलो किया करते थे। उनके आगे पीछे घूमते हुए आई लव यू कहते रहते थे।
संजय दत्त की परेशानियाँ और माधुरी की चुप्पी
संजय और माधुरी के रोमांस की अफवाह पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई थी, लेकिन माधुरी ने कभी भी संजय के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। वहीं संजय दत्त पहले से ही शादीशुदा थे, उनकी शादी ऋचा शर्मा से हुई थी। ऋचा ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से जूझ रही थीं और यूएसए में अपना इलाज करवा रही थीं। ऐसा कहा जाता है कि जब ऋचा यूएसए में अपना इलाज करवा रही थी तब कथित तौर पर संजय और माधुरी एक दूसरे के करीब आ गए थे। ऋचा जब अपना इलाज करवाकर वापस भारत आई तो अपने पति की माधुरी के साथ नजदीकियाँ देखकर वह टूट सी गई। वह अपनी शादी को बचाने की कोशिश की लेकिन यह काम नहीं किया।
उस समय की स्टारडस्ट पत्रिका में छपी एक स्टोरी में जिसका शीर्षक था 'माधुरी ने संजय को छोड़ दिया' के अनुसार, अभिनेत्री ने संजय की बहन से एक संदेश देने के लिए कहा था-"कृपया संजू से कहो कि वह मुझे कभी फोन न करें। उसे बता दो कि सब खत्म हो गया है।”
ब्रेकअप पर ऋचा शर्मा का नजरिया
संजय की पहली पत्नी ऋचा शर्मा ने भी इस मामले पर कहा कि, संजय को उस समय किसी की जरूरत थी और उनकी अनुपस्थिति में वह माधुरी पर निर्भर हो गए थे। ऋचा ने बताया की अगर माधुरी के उनके जीवन से चली जाती है तो संजय बिखर जाएगा, क्योंकि उसको अक्सर भावनात्मक समर्थन की जरूरत पड़ती थी। उनके शब्दों से संजय पर पड़ने वाले भावनात्मक बोझ की झलक मिलती है, जो माधुरी के साथ के बिना खोया हुआ लग रहा था।
माधुरी ने अफवाहों को खारिज किया
पिछले कुछ सालों में माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त के साथ अपने कथित अफेयर की अफवाहों को लगातार खारिज करते आई है। संजय ने कभी-कभी उनके प्रति अपने प्यार का संकेत दिया, लेकिन माधुरी हमेशा इस मामले पर अपनी चुप्पी बनाए रखी और अपने रिश्ते को लेकर मीडिया में चल रही चर्चाओं से दूर रहने का फैसला किया। 2017 में एक कार्यक्रम के दौरान जब संजय से पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह किस अभिनेत्री से शादी करेंगे, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया, "मैं माधुरी दीक्षित से शादी करना चाहूंगा।" उनकी टिप्पणियों के बावजूद, माधुरी ने अफवाहों से खुद को दूर रखना जारी रखा और अपने परिवार और करियर पर ध्यान केंद्रित किया।