Sanjay Gadhvi Passed Away: नहीं रहे धूम के डायरेक्टर संजय गढ़वी, हार्ट अटैक से निधन

Sanjay Gadhvi Passed Away: जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'धूम' को डायरेक्ट करने वाले संजय गढ़वी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई है। संजय के करियर में 'धूम' और इसका सीक्वल 'धूम 2' सबसे बड़ी हिट्स थीं। गढ़वी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है

अपडेटेड Nov 19, 2023 पर 2:43 PM
Sanjay Gadhvi Passed Away: गढ़वी ने 'तेरे लिए', 'किडनैप', 'मेरे यार की शादी है', 'ऑपरेशन परिंदे' और 'अजब गजब लव' जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

Sanjay Gadhvi Passed Away: ‘धूम’ और ‘धूम 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्टर संजय गढ़वी का निधन हो गया है। उन्होंने आज रविवार, 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे आखिरी सांस ली है। उन्होंने 57 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के अनुसार, सुबह लोखंडवाला बैकरोड में जब वह घूमने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक से उनके सीने में दर्द उठा और वह पसीने से भीग गए। इसके बाद आनन-फानन में संजय गढ़वी को नजदीकी सबसे बड़े कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने संजय गढ़वी को मृत घोषित कर दिया।

बड़ी बात यह है कि संजय जहां वॉक कर रहे थे। वहां से हॉस्पिटल की दूरी मात्र एक से डेढ़ किलोमीटर ही है। सुबह का वक्त होने के चलते रास्ते में कोई ट्रैफिक भी नहीं था। इसके बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। संजय ने 'धूम' का सीक्वल 'धूम 2' भी डायरेक्ट किया था, जिसमें लीड रोल ऋतिक रोशन ने निभाया था।

धूम' फ्रैंचाइजी ने बना दिया सुपरहिट डायरेक्टर


संजय ने बतौर फिल्म डायरेक्टर अपना डेब्यू साल 2000 में आई एक छोटी सी फिल्म 'तेरे लिए' से किया था। लेकिन उनकी इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। ये बॉक्स ऑफिस पर भी फ्लॉप रही थी। संजय की दूसरी फिल्म 'मेरे यार की शादी है' (2002) थी। उदय चोपड़ा, जिमी शेरगिल और ट्यूलिप जोशी स्टारर इस फिल्म से संजय ने कामयाबी का स्वाद चखा। इसके बाद 2004 में जब वो 'धूम' लेकर आए, तो उन्हें बड़ी पहचान मिली। 'धूम' उस साल की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक थी। इसके अलावा इसे अपने दौर की सबसे स्टाइलिश फिल्मों में गिना जाता है। गढ़वी ने 'धूम' और 'धूम 2' का निर्देशन किया था। उन्होंने 'तेरे लिए', 'किडनैप', 'मेरे यार की शादी है', 'ऑपरेशन परिंदे' और 'अजब गजब लव' जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

Delhi AQI: स्मॉग की चादर से लिपटी दिल्ली को मिली राहत, AQI 300 के करीब

आज शाम होगा अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि आज 19 नवंबर की देर शाम तक उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन के बाद कई जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रही हैं। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। वह लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट की ग्रीन एकड़ सोसाइटी में ही रहते थे। बीते दिनों ही संजय गढ़वी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर आधारित फिल्म बनाने की घोषणा की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।