Pasoori Nu Out: बॉलीवुड के रीमेक सीजन में एक और धमाका हुआ है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना हाल ही में रिलीज किया गया। ये कोक स्टूडियो का सबसे आइकॉनिक ट्रैक Pasoori है। इस ऑरिजनल गाने को अली सेठी और शाए गिल ने गाया है। Coke Studio Pakistan के इस गाने को पूरी दुनिया के लोगों ने बेहद पसंद किया। हालांकि इस गाने के रीमेक को अब रोचक कोहली ने कंपोज किया और अरिजीत सिंह, तुलसी कुमार ने गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार इस गाने के रीमेक को ट्रोल कर रहे हैं।
रोचक कोहली ने अपने इस रीमेक के फैसले को सही बताया है। रोचक कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा कि एक कलाकार के तौर पर हम हमेशा किसी भी चीज को दोबारा रीक्रिएट करने को एक नए अवसर की तरह देखते हैं। पहले से ही बने किसी सॉन्ग का नया वर्जन बनाना अपने आप में खास है। हम लोगों के इस तरह के रिएक्शन नहीं रोक सकते। जब हम इसके वर्जन को बना रहे थे, तो अली और अरिजीत तभी से लोगों के रिएक्शन के लिए तैयार थे क्योंकि जब किसी चीज को इतनी नफासत से कंपोज किया जाए तो उससे छेड़छाड़ करना थोड़ा तो मुश्किल तो होता ही है। जैसे ही हमने गाने को लॉन्च किया तो लोगों के नफरत भरे कमेंट्स आना शुरू हो गए, लेकिन जैसे-जैसे लोगों ने ये पूरा गाना सुना नेगेटिव कमेंट पॉजिटिव में भी बदले। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि ये गाना उतना बुरा भी नहीं है जितना हमने सोचा था।