Nothing Phone (2) Pre booking offer: Nothing Phone (2) का ग्राहक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ये फोन 11 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इसे प्रीबुक कर सकते हैं। अगर आप इस फोन को प्रीबुक करते हैं, तो आपके पास इसे फ्री पाने का मौका है। इसके लिए आपको सिर्फ 2,000 रुपये देकर इस फोन को प्रीबुक कराना होगा। प्रीबुक करने की डेट 29 जून 12 बजे से शुरू हो रही है। ये फोन ग्राहक ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। आइए जानते क्या है फ्री में पाने का ऑफर।
29 जून से शुरू हो रही है प्री बुकिंग
29 जून से शुरू हो रही है प्री बुकिंग
Nothing Phone (2) को Pre-Order करने के लिए बायर्स को 2,000 रुपये देना होगा। अगर आप ये फोन नहीं खरीदते हैं तो आपका ये पूरा पैसा यानी 2,000 रुपये वापिस मिल जाएंगे। अगर आप फोन खरीदते हैं तो ये 2,000 रुपये आपके MRP से कट जाएंगे। यानी, आपको 2,000 रुपये कम देने होंगे। अगर मोबाइल को बुक करना चाहते हैं 29 जून को Flipkart पर 11:50PM पर लॉगइन कर अपनी पसंद का Nothing Phone (2) वेरिएंट का चुनाव करना होगा। उसके बाद प्री बुकिंग के पैसे आपको देने होंगे। उसके बाद मोबाइल की सेल शुरू होने पर बाकी पैसे चुकाकर फोन लेना होगा। ऐसा करने पर आपको प्री-ऑर्डर करने पर फ्री ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।