Get App

शाहरुख खान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर देख बेकाबू हुए फैंस, सेल्फी लेने के लिए जमा हुई सैकड़ों की भीड़

शाहरुख के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं लेकिन फैंस की दीवानगी कभी कभी फिल्मी सितारों के लिए समस्या भी बन जाती है। ऐसा ही कुछ वाकया शाहरुख के साथ भी हुआ है। दरअसल शाहरुख खान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में फैंस की भीड़ ने उनको घेर लिया। इस दौरान शाहरुख फैंस की भीड़ से निकलने की कोशिश करते हुए दिखाई दिये

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 29, 2023 पर 2:55 PM
शाहरुख खान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर देख बेकाबू हुए फैंस, सेल्फी लेने के लिए जमा हुई सैकड़ों की भीड़
शाहरुख के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं लेकिन फैंस की दीवानगी कभी कभी फिल्मी सितारों के लिए समस्या भी बन जाती है

भारत के सबसे बड़े फिल्मी सितारों में से एक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी (Dunky) की शूटिंग के सिलसिले के तहत कश्मीर में हैं। शाहरुख के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं लेकिन फैंस की दीवानगी कभी कभी फिल्मी सितारों के लिए समस्या भी बन जाती है। ऐसा ही कुछ वाकया शाहरुख के साथ भी हुआ है। दरअसल शाहरुख खान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में फैंस की भीड़ ने उनको घेर लिया।

फैंस की भीड़ के बीच घिरे शाहरुख

इस दौरान शाहरुख फैंस की भीड़ से निकलने की कोशिश करते हुए दिखाई दिये। हालांकि फैंस भी उनके साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे। जब तक शाहरुख खान ने फैंस के साथ सेल्फी नहीं क्लिक करवा ली फैंस की भीड़ ने उनको आगे नहीं बढ़ने दिया। एयरपोर्ट पर शाहरुख आॉल ब्लैक लुक में दिखाई दिए। वायरल हो रही तस्वीरों में वे बॉम्बर जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। अपनी अकमिंग फिल्म डंकी की शूटिंग के लिए शाहरुख खान कश्मीर में थे।

Filmfare Awards 2023: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में छाईं आलिया भट्ट, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

राजकुमार हिरानी कर रहे हैं फिल्म को डायरेक्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें