Get App

Shah Rukh Khan Death Threat: सलमान खान के बाद शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Shah Rukh Khan Death Threat: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कई बार बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2024 पर 2:09 PM
Shah Rukh Khan Death Threat: सलमान खान के बाद शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR
Shah Rukh Khan Death Threat: शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली

Shah Rukh Khan Death Threat: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कई बार बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के बाद अब किंग खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर शाहरुख खान को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी

मुंबई पुलिस के अनुसार, धमकी भरा यह कॉल बांद्रा पुलिस स्टेशन में ही किया गया था। कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपये की मांग की गई थी और भुगतान न करने पर अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी। न्यूज18 के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी फैजान नाम के एक शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था। सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए रायपुर गई है। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। धारा 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

कई बार मिल चुकी है धमकी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें