भारत के नए संसद भवन का उद्घाटन हो चुका है। पीएम मोदी (PM Modi) ने रविवार यानी 28 मई को सुबह इस नए भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला भी मौजूद रहे। इस मौके पर बॉलीवुड और भारत के सबसे बड़े फिल्मी सितारों में से एक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने नए संसद भवन का एक वीडियो शेयर किया और इसकी तारीफ की है।
शाहरुख खान ने शेयर किया वीडियो
नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले शाहरुख खान ने ट्विटर पर एक वीडियो को शेयर किया। जिसमें नए संसद भवन के कुछ दृश्य शामिल थे। शाहरुख खान ने पोएटिक अंदाज में संसद भवन के बारे में बताया। जब वे इस नई इमारत के बारे में बता रहे थे तो वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी फिल्म 'स्वदेश' का टाइटल सॉन्ग भी बज रहा था।
क्या ट्वीट किया शाहरुख खान ने
वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने ट्वीट किया कि हमारे संविधान को बनाए रखने वाले लोगों के लिए एक शानदार नया घर, जो कि महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करता है और उसके एक व्यक्ति नरेंद्र मोदी इसकी विविधता की रक्षा करते हैं। नए भारत के लिए एक नया संसद भवन लेकिन भारत के गौरव के सदियों पुराने सपने के साथ। जय हिन्द!
पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट
शाहरुख खान के इस ट्वीट पर पीएम मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, खूबसूरती से व्यक्त! नया संसद भवन लोकतांत्रिक शक्ति और प्रगति का प्रतीक है। यह परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़ती है। शाहरुख खान के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार ने भी नए संसद भवन को लेकर एक ट्वीट किया। संसद के इस शानदार नए भवन को देखकर गर्व होता है। कामना है कि यह हमेशा भारत की विकास गाथा का एक प्रतिष्ठित प्रतीक रहे। इस पर प्रधानमंत्री ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ''आपने अपने विचार बहुत अच्छी तरह से व्यक्त किए हैं। हमारी नई संसद सही मायने में हमारे लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ है। इसके अलावा सुपरस्टार रजनीकांत ने भी नए संसद भवन को लेकर एक ट्वीट किया कि तमिल शक्ति का पारंपरिक प्रतीक – राजदंड – भारत के नए संसद भवन में चमकेगा। तमिलों को गौरवान्वित करने वाले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा हार्दिक धन्यवाद।