Get App

Pathaan की कामयाबी पर शाहरुख खान का रिएक्शन आया सामने, बोले लगता है अब गांव लौट जाऊं

Shahrukh Khan ने अपनी फिल्म पठान की कामयाबी पर अब अपना रिएक्शन दिया है। पठान की सफलता पर रिएक्शन देते हुए शाहरुख खान ने मजाक करते हुए कहा है कि अब वे अपने होमटाउन लौट सकते हैं। आस्क एसआरके सेशन में एसआरके पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपना रिएक्शन दे रहे थे

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 28, 2023 पर 11:03 PM
Pathaan की कामयाबी पर शाहरुख खान का रिएक्शन आया सामने, बोले लगता है अब गांव लौट जाऊं
Shahrukh Khan ने अपनी फिल्म पठान की कामयाबी पर अब अपना रिएक्शन दिया है

Pathaan जब से सिनेमा घरों में रिलीज हुई है तब से वह सफलता के झंडे गाड़ रही है। अब पठान की इस सफलता पर फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपना रिएक्शन दिया है। शाहरुख खान ने चार साल के लंबे इंतजार के बाद में पठान के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की है। बता दें कि पहले ही हफ्ते में पठान दुनिया भर में 300 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। पठान ने बाहुबली 2 और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी ब्रेक कर दिया है।

शाहरुख ने कहा अब लौट सकते हैं अपने होम टाउन

पठान की सफलता पर रिएक्शन देते हुए शाहरुख खान ने मजाक करते हुए कहा है कि अब वे अपने होमटाउन लौट सकते हैं। आस्क एसआरके सेशन में शाहरुख पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपना रिएक्शन दे रहे थे। इस दौरान उनसे एक यूजर ने उनसे पूछा कि, पठान का ये रिकॉर्ड देखने के बाद आपको कैसा लग रहा है। शाहरुख खान ने जवाब दिया कि लगता है कि अब गांव वापस चला जाऊं।

Pathaan 3rd Day Collection: पठान ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, इस मामले में बाहुबली और रॉकी भाई दोनों से आगे निकले शाहरुख

कलेक्शन को लेकर क्या बोले शाहरुख

सब समाचार

+ और भी पढ़ें