शाहरुख खान के फैन ने दी जान देने की धमकी, बोला अगर 25 जनवरी को नहीं देख पाया पठान तो दे दूंगा जान

Sharukh Khan अपनी अपकमिंग फिल्म पठान से वापसी करने को तैयार हैं। 25 जनवरी को शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathan) देश भर के सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 9:30 PM
Sharukh Khan अपनी अपकमिंग फिल्म पठान से वापसी करने को तैयार हैं

शाहरुख खान (Sharukh Khan) न केवल बॉलिबुड बल्कि भारत सहित दुनिया के सबसे बड़े फिल्मी सितारों में से एक हैं। पूरी दुनिया में शाहरुख के करोड़ों दीवाने हैं। शाहरुख खान भी अपने प्रशंसकों का काफी सम्मान करते हैं। लगभग 5 सालों तक बड़े पर्दे गायब रहने के बाद अब शाहरुख एक बार फिर से सिनेमाघरों में वापसी करने को तैयार हैं। 25 जनवरी को शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathan) देश भर के सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं शाहरुख के एक फैंस ने कहा है कि अगर उसे पठान के पहले दिन के पहले शो कि टिकट नहीं मिली तो वह अपनी जान दे देगा।

फैन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

दरअसल सोशल मीडिया पर रियान नाम के एक यूर ने रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह पठान के पहले दिन के शो के लिए टिकट खरीदने के लिए पैसों की सहायता मांग रहा है। यूजर का कहना है कि वह शाहरुख खान से मिलना चाहता है और फिल्म भी देखना चाहता है, लेकिन पैसे की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पा रहा है। फिर वह अपने पीछे एक तालाब की ओर इशारा करते हुए कहता है कि अगर वह 25 जनवरी को फिल्म नहीं देख पाया तो वह उस तालाब में कूद जाएगा। यूजर ने अपनी वीडियो में कहा कि एक सपना था शाहरुख खान से मिलने का, पठान मूवी देखने का लेकिन पैसे की कमी से वह पूरा नहीं हो पा रहा है। न ही मेरी कोई हेल्प कर पा रहा है।

Photos: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई समारोह की देखिए खूबसूरत तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल


वीडियो पर लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर लोग अब इस वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि अगर आपकी जिंदगी एक एंटरटेनर के लिए फेंक दी गई है तो आप देश और अपने परिवार के लिए किस काम के हैं? एक फिल्म से आपके जीवन में क्या फर्क पड़ता है? यह आपको पैसा, सम्मान, प्रसिद्धि नहीं दिलाता है। केवल मनोरंजन के लिए फिल्में देखें। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, शांत रहो..कुछ जुगाड़ हो जाएगा। कुछ लोगों ने उस लड़के को टिकट दिलाने का आश्वासन भी दिया है।

आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे शाहरुख

बता दें कि लीड रोल के तौर पर शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में दर्शोकों के सामने नजर आए थे। हालांकि उसके बाद शाहरुख ने ब्रहमांड और रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट जैसी फिल्मों में कैमियो किया था। अभ शाहरुख खान यशराज बैनर के तले बन रही फिल्म से वापसी करने को तैयार हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं जिन्होंन इससे पहले सुपर हिट फिल्म वार का भी डायरेक्शन किया था। पठान देश भर के सिनेमा घरों में 25 तारीख को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दिपीका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।