Anant-Radhika Engagement: सगाई समारोह मुंबई स्थित मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया (Antilia) में हुआ। इस सगाई समारोह में बड़ी संख्या में बॉलीवुड और बिजनेस-वर्ल्ड की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। कपल को आशीर्वाद देने उनके चाचा-चाची अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी पहुंचे थे।
Anant-Radhika Engagement: कपल ने मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर सगाई समारोह से पहले अपने परिवार के साथ तस्वीर खिंचवाई। इस दौरान अनंत अंबानी नीले रंग के आउटफिट में नजर आए, जबकि राधिका मर्चेंट ने इस मौके के लिए गोल्डन लहंगा चुना।
Anant-Radhika Engagement: सगाई समारोह के दौरान अनंत की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट खूबसूरत गोल्डन लहंगे में नजर आईं। समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यूजर्स इन तस्वीरों को देख अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Anant-Radhika Engagement: इस अवसर पर मुकेश अंबानी का पूरा परिवार एक साथ नजर आया। सगाई समारोह की सामने आई तस्वीरें में मुकेश और नीता अंबानी के साथ उनकी बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल भी नजर आ रहे हैं। साथ ही मुकेश के बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका भी नजर आ रही हैं।
Anant-Radhika Engagement: अनंत की सगाई में स्पोर्ट्स और बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने भी शिरकत की। इन हस्तियों में सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय, श्रेया घोषाल समेत कई दिग्गज शामिल थे। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे।
Anant-Radhika Engagement: राधिका और अनंत का रोका समारोह पिछले महीने 29 दिसंबर को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था। समारोह में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। उसके बाद मुंबई में अंबानी परिवार द्वारा एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था।
Anant-Radhika Engagement: 27 वर्षीय अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं, जबकि राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के प्रमुख वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।
Anant-Radhika Engagement: अनंत ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वहीं राधिका न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। अनंत रिलायंस के एनर्जी बिजनेस का नेतृत्व करते हैं और राधिका एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में डायेक्टर के रूप में काम करती हैं।
Anant-Radhika Engagement: मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं। जुड़वां आकाश और ईशा और सबसे छोटा बेटा अनंत अंबानी हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने दिसंबर 2018 में पीरामल ग्रुप के वारिस आनंद पीरामल से शादी की। वे पिछले महीने जुड़वां बच्चों, आदिया और कृष्णा के माता-पिता बने।
Anant-Radhika Engagement: मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने मार्च 2019 में हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी की थी। उनका दो साल का बेटा पृथ्वी है।
Story continues below Advertisement