Shahrukh Khan ने जबरन घड़ी की लेडी गागा को गिफ्ट, यूजर्स ने किंग खान की हरकत को बताया गलत

Shahrukh Khan Lady Gaga Interview: शाहरुख खान हमेशा से ही महिलाओं के प्रति अपने सम्माननीय व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी इस इमेज से हटकर एक और वीडियो सामने आई है। जिसमें वो लेडी गागा के बार-बार मना करने पर भी उन्हें अपनी महंगी घड़ी पहनाने के लिए उनसे चिपकने लगते हैं।

अपडेटेड Jul 08, 2023 पर 2:46 PM
इस वीडियो क्लिप में शाहरुख खान अपनी महंगी घड़ी लेडी गागा को पहनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Shahrukh Khan Video Viral: शाहरुख खान ने 2011 में हॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर लेडी गागा का उनके भारत दौरे के दौरान इंटरव्यू लिया था। उनका ये पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों के हाथ लगा है। इस वीडियो में किंग खान सिंगर को जबरन एक घड़ी गिफ्ट देते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में शाहरुख खान अपनी महंगी घड़ी लेडी गागा को पहनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेडी गागा घड़ी लेने से मना कर रही हैं। सिंगर काउच के एक कोने से दूसरे कोने पर शिफ्ट हो जाती हैं लेकिन शाहरुख खान फिर भी उनके पीछे पड़े रहते हैं।

Shah Rukh Khan's Interview with Lady Gaga. Do you think his behavior here is acceptable? by u/BenDoverHughJass in IndiaSpeaks

क्या हरकत सही है?

परेशान होकर लेडी गागा ने शाहरुख खान से घड़ी अपने किसी फैन को देने के लिए कहा। फिलहाल एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आपको क्या लगता है कि ये बिहेवियर सही है। दूसरे यूजर ने लिखा कि कितना हास्यस्पद है कि ये लोग फिल्मों में बताते हैं कि नो मिन्स नो और यहां देखिए ये खुद अपनी सिखाई बातें ही फॉलो नहीं कर रहे हैं। वहीं एक यूजर को ये बिलकुल अच्छा नहीं लगा कि एक्टर ने लेडी गागा को इतना असहज फील करवाया। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि अगर यही सब वरुण धवन और रणवीर सिंह करते तो उन्हें बेहद ट्रोल किया जाता।


Barbie बनीं रेखा, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का नया लुक, देखिए तस्वीरें

फिल्मों को लेकर चर्चा में एक्टर

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों शाहरुख खान अपनी 'जवान' को लेकर चर्चा में है। 'पठान' की धमाकेदार वापसी के बाद 'जवान' में उन्हें देखना बेहद कमाल का एक्सपीरिएंस होगा। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। इस फिल्म को एटली डायरेक्ट करने वाले हैं। इसके अलावा शाहरुख खान की झोली में राजकुमार हिरानी की 'डंकी' भी है। फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज कर दी जाएगी। इसके अलावा शाहरुख खान 'टाइगर 3' में अपनी गेस्ट अपीयरेंस के लिए भी तैयार हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।