Barbie बनीं रेखा, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का नया लुक, देखिए तस्वीरें

Barbie 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की टीम प्रमोशन करने के लिए बेहद बिजी है। Margot Robbie जिन्हें आपने ट्रेलर में लीड के तौर पर देखा अपनी नई-नई बार्बी थीम कॉस्ट्यूम की वजह से चर्चा में है। ऐसे में इस हॉलीवुड की बार्बी को टक्कर देने बॉलीवुड की बार्बी रेखा आ गई हैं। एक्ट्रेस इस पिंक वर्ल्ड की सबसे कमाल की बार्बी लग रही हैं।

अपडेटेड Jul 08, 2023 पर 13:41
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
68 साल की रेखा अगर बार्बी मूवी करतीं तो बेहद ही ग्लैमरस दिखाई देतीं, यकीन नहीं होता है तो इन फोटोज को ही देख लीजिए।
68 साल की रेखा अगर बार्बी मूवी करतीं तो बेहद ही ग्लैमरस दिखाई देतीं, यकीन नहीं होता है तो इन फोटोज को ही देख लीजिए।

एआई ने हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को बार्बी के अवतार में दिखाया। हमेशा रेशम की साड़ी में दिखने वाली रेखा का ये लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ब्लॉन्ड हेयर पिंक शॉर्ट ड्रेस ,ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Myntra ने ये खास तस्वीरें शेयर की हैं।

80 के दशक की रेखा को अगर आपने देखा होगा तो आप इन खूबसूरत तस्वीरों से जरूर रिलेट कर पाएंगे। बार्बी अवतार आपको एक बार फिर उस दौर में ले जाता है जब रेखा का एकछत्र राज हुआ करता था।

नीली समंदर से गहरी आंखें, चोटी में गूंथे ब्लॉन्ड बाल और पिंक गाड़ी की सवारी करती इस बार्बी की मासूमियत आपका दिल जीत लेगी।

लाल पंखूड़ियों जैसे होंठ, उसपर मोतियों जैसे दांत। पिंक कलर का ये कॉम्बिनेशन बेहद कूल लग रहा है। अगर इंडिया में भी कोई बार्बी मूवी बन रही होती तो रेखा को जरूर उसमें कास्ट किया जाता।