Get App

Shahrukh Khan ने जबरन घड़ी की लेडी गागा को गिफ्ट, यूजर्स ने किंग खान की हरकत को बताया गलत

Shahrukh Khan Lady Gaga Interview: शाहरुख खान हमेशा से ही महिलाओं के प्रति अपने सम्माननीय व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी इस इमेज से हटकर एक और वीडियो सामने आई है। जिसमें वो लेडी गागा के बार-बार मना करने पर भी उन्हें अपनी महंगी घड़ी पहनाने के लिए उनसे चिपकने लगते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2023 पर 2:46 PM
Shahrukh Khan ने जबरन घड़ी की लेडी गागा को गिफ्ट, यूजर्स ने किंग खान की हरकत को बताया गलत
इस वीडियो क्लिप में शाहरुख खान अपनी महंगी घड़ी लेडी गागा को पहनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Shahrukh Khan Video Viral: शाहरुख खान ने 2011 में हॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर लेडी गागा का उनके भारत दौरे के दौरान इंटरव्यू लिया था। उनका ये पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों के हाथ लगा है। इस वीडियो में किंग खान सिंगर को जबरन एक घड़ी गिफ्ट देते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में शाहरुख खान अपनी महंगी घड़ी लेडी गागा को पहनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेडी गागा घड़ी लेने से मना कर रही हैं। सिंगर काउच के एक कोने से दूसरे कोने पर शिफ्ट हो जाती हैं लेकिन शाहरुख खान फिर भी उनके पीछे पड़े रहते हैं।

क्या हरकत सही है?

परेशान होकर लेडी गागा ने शाहरुख खान से घड़ी अपने किसी फैन को देने के लिए कहा। फिलहाल एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आपको क्या लगता है कि ये बिहेवियर सही है। दूसरे यूजर ने लिखा कि कितना हास्यस्पद है कि ये लोग फिल्मों में बताते हैं कि नो मिन्स नो और यहां देखिए ये खुद अपनी सिखाई बातें ही फॉलो नहीं कर रहे हैं। वहीं एक यूजर को ये बिलकुल अच्छा नहीं लगा कि एक्टर ने लेडी गागा को इतना असहज फील करवाया। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि अगर यही सब वरुण धवन और रणवीर सिंह करते तो उन्हें बेहद ट्रोल किया जाता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें