बॉलीवुड सुपरस्टार ने बताया कि इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे, जिन्होंने पहले शाहरुख की फिल्म 'पठान' का भी निर्देशन किया था। शाहरुख ने यह भी कहा कि यह फिल्म बहुत मनोरंजक होगी और सभी को यह सिनेमाघरों में देखना पसंद आएगा। शाहरुख खान ने कहा, "मैं अभी इस फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं और कुछ महीनों तक शूटिंग जारी रहेगी। मेरे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बहुत सख्त हैं। उन्होंने पहले 'पठान' बनाई थी। उन्होंने मुझसे कहा है कि हमें जो भी कर रहे हैं, उसे बाहर न लाऊं। मैं ज्यादा नहीं बता सकता, लेकिन मैं आपको यकीन दिला सकता हूं कि यह फिल्म बहुत मनोरंजक होगी और आप इसे जरूर पसंद करेंगे।"