शाहरुख खान की Jawan ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड्स, रिलीज के तीसरे दिन ही 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

ओपनिंग डे पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ने के बाद 'जवान' की दूसरी दिन की कमाई में थोड़ी गिरावट आई थी। अपने दूसरे दिन इस फिल्म ने 53 करोड़ रुपयों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। हालांकि अपनी रिलीज के तीसरे दिन फिर से 'जवान' ने टिकट खिड़की पर धमाका कर दिया। फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को ट्रैक करने वाली वेबसाइट सैनसिल्क के मुताबिक 'जवान' ने शनिवार को 74.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था

अपडेटेड Sep 10, 2023 पर 1:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। अपनी ओपनिंग पर ही इस फिल्म ने 74 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। यह ओपनिंग डे कलेक्शन आज तक भारत में किसी भी फिल्म का सबसे ज्यादा है। वहीं ग्लोबली इस फिल्म ने अपनी ओपनिंग पर दुनिया भर से 120 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था।

अभी तक 'जवान' ने कमा डाले इतने करोड़ रुपये

ओपनिंग डे पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ने के बाद 'जवान' की दूसरी दिन की कमाई में थोड़ी गिरावट आई थी। अपने दूसरे दिन इस फिल्म ने 53 करोड़ रुपयों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। हालांकि अपनी रिलीज के तीसरे दिन फिर से 'जवान' ने टिकट खिड़की पर धमाका कर दिया। फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को ट्रैक करने वाली वेबसाइट सैनसिल्क के मुताबिक 'जवान' ने शनिवार को 74.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 202.73 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Jawan: थियेटर में दर्शक ने लैपटॉप पर काम करते हुए देखी फिल्म, अब सोशल मीडिया पर लोग दे रहे हैं मजेदार रिएक्शन


जवान ने किया पठान, गदर-2, केजीएफ-2 सब को पीछे

यह साल पूरी तरह से शाहरुख खान ने अपने नाम कर लिया है। इस साल की शुरुआत यानी जनवरी में ही शाहरुख की 'पठान' रिलीज हुई थी। पठान ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया था। इस फिल्म ने भारत में ही कुल 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था। हालांकि अब 'जवान' ने पहले ही इसके ओपनिंग डे के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। जिस हिसाब से इस फिल्म का क्रेज है और जिस तरह से इसने अपने पहले तीन दिनों में कमाई की है उससे ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म काफी कम दिनों में 500 करोड़ रुपये के माइलस्टोन को पीछे छोड़ सकती है। रविवार को इसके कलेक्शन और भी ज्यादा उछाल आने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।