Shark Tank 3 में अमन गुप्ता ने खोया आपा, ज्वैलरी ब्रांड को समय बर्बाद करने पर लगाई लताड़

Shark Tank 3 Latest Episode: शार्क टैंक का नया सीजन लोगों को फिर से एंत्रप्रेन्योरशिप के लिए प्रेरित कर रहा है। ऐसे में नए सीजन में जजेस सबको रोस्ट करने के साथ उनके ऑफर्स को एक्सेप्ट कर रहे हैं। अमन गुप्ता ने हाल ही में Quirksmith को आईना दिखाया है।

अपडेटेड Feb 17, 2024 पर 10:29 AM
अमन गुप्ता ने हाल ही में एक ज्वैलरी ब्रांड के पिचर्स को लताड़ लगाई है, देखिए क्या है पूरा मामला

Shark Tank 3 Latest Episode: शार्क टैंक इंडिया सीजन तीन के हालिया एपिसोड में अमन गुप्ता (Aman Gupta Boat)  ने एक ज्वैलरी ब्रांड (Quirksmith) को जमकर लताड़ लगाई है। अमन गुप्ता के ऑफर के बाद जब पिचर्स ने डील के सोचने के लिए टाइम मांगा और फिर कोई काउंटर ऑफर लेकर नहीं आए तो अमन गुप्ता का पारा हाई हो गया। उनके मुताबिक अगर कंपनियां ऐसे ही करती रहीं तो वो किसी भी एंत्रप्रेन्योर (Shark Tank new pitch) पर फिर कभी भरोसा नहीं कर पाएंगे।

अमन गुप्ता ने पिचर्स की उड़ाई धज्जियां

यह सब तब शुरू हुआ जब पिचर्स ने उनकी कंपनी की 1 प्रतिशत इक्विटी के बदले में 80 लाख रुपये मांगे। अनुपम मित्तल को आने वाले सालों में कारोबार बढ़ेगा या नहीं इस पर किसी भी तरह की होप नहीं दिखाई दी। अमन गुप्ता और अमित जैन ने पिचर्स के साथ कुछ शर्तों के साथ ऑफर दिया लेकिन पिचर्स ने इसे खारिज कर दिया।

अमन गुप्ता ने शार्क टैंक में खोया आपा

Quirksmith के ऑनर्स ने काउंटर ऑफर के लिए समय मांगा और उसके बाद जब कोई अपडेट लेकर नहीं आईं तो अमन को गुस्सा आ गया बोले, "आप आए क्यों हमारा समय बर्बाद करने के लिए?" फिर अमन ने कहा कि "मैं बाहर हूं। आपने एक अद्भुत पिच दी, आपने अपनी कहानियों को बहुत खूबसूरती से बताया। आपने कहा कि आप सीखना चाहते हैं, आगे बढ़ना चाहते हैं। अब जब एंत्रप्रेन्योर शो में आएंगे तो मैं उन पर भरोसा करना बंद कर दूंगा। जिस तरह से आप अपना काम चला रहे हैं उसमें कुछ सीरियसनेस होनी चाहिए।


फूड ब्रांड्स को भी लगाई लताड़

ये पहली बार नहीं था कि अमन गुप्ता को पिचर्स पर गुस्सा करते देखा गया हो। पिछले एपिसोड में से एक में, उन्होंने एक फूड ब्रांड के मालिकों को लताड़ थी क्योंकि उन्होंने उनसे 50 घंटे का समय मांगा था। “ओह भाई सुन, मुझे पता है कि तुम क्या कह रहे हो लेकिन मैं तेरे को ऐसे घंटे कमिट नहीं कर सकता।"

इस सीजन में है एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज

शार्क टैंक इंडिया की वापसी 22 जनवरी, 2024 को तीन जजेस के साथ हुई। पिछले सीजन के कई परिचित शार्क जिनमें एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर, Boat के सह-संस्थापक अमन गुप्ता, लेंसकार्ट के सह-संस्थापक और सीईओ पीयूष बंसल शामिल हैं। Shaadi.com के संस्थापक और निदेशक अनुपम मित्तल और शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनीता सिंह शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में दिखाई दे रहे हैं लेकिन इनके अलावा कई बड़े ब्रांड के फाउंडर्स भी शार्क टैंक के जज की कुर्सी संभालते दिखाई दे रहे हैं।

Shark Tank India के नए जज होंगे Zomato के CEO दीपिंदर गोयल, जानिए डिटेल

Shark Tank India: मिलिए नई जज राधिका गुप्ता से, पाकिस्तान में हुआ जन्म, 22 साल की उम्र में आत्महत्या की कोशिश

इस बार जजेस की है पूरी फौज

उनके साथ पैनल में नए सदस्य भी शामिल हुए जिनमें कार देखो के सीईओ और सह-संस्थापक अमित जैन, ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल, इनशॉर्ट्स के सह-संस्थापक और सीईओ अजहर इकबाल और एडलवाइस की सीईओ राधिका गुप्ता शामिल हैं। हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला भी इस शो में शामिल हुए। फिलहाल अमन गुप्ता इस सीजन में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।