Shark Tank India के नए जज होंगे Zomato के CEO दीपिंदर गोयल, जानिए डिटेल

इसी सीजन में OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल भी नए जज बनकर आये हैं। शार्क टैंक इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने दीपिंदर गोयल को अपने लेटेस्ट शार्क के रूप में पेश करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन का प्रीमियर जनवरी 2024 में होगा। सीजन के लिए फिल्मांकन शुरू हो चुका है

अपडेटेड Oct 07, 2023 पर 3:50 PM
Zomato के फाउंडर और CEO दीपिंदर गोयल शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 (Shark Tank India 3) के जजों के पैनल में शामिल हो गए हैं।

Shark Tank India : फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato के फाउंडर और CEO दीपिंदर गोयल शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 (Shark Tank India 3) के जजों के पैनल में शामिल हो गए हैं। बता दें कि इसी सीजन में OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल भी नए जज बनकर आये हैं। शार्क टैंक इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने दीपिंदर गोयल को अपने लेटेस्ट शार्क के रूप में पेश करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन का प्रीमियर जनवरी 2024 में होगा। सीजन के लिए फिल्मांकन शुरू हो चुका है।

Sony LIV ने क्या कहा?


Sony LIV ने एक बयान में कहा, सोनी लिव दर्शकों के पसंदीदा बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया को बिल्कुल नए तीसरे इंस्टॉलमेंट के साथ वापस लाने के लिए तैयार है। OYO Rooms के फाउंडर और CEO रितेश अग्रवाल के बाद एक और उद्यमी शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 के शार्क्स के पैनल की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार है।

जजों के पैनल में दिखेंगे ये सभी दिग्गज

बिजनेस रियलिटी शो के इस लेटेस्ट सीजन में 40 वर्षीय गोयल और अग्रवाल के अलावा अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, नमिता थापर, विनीता सिंह, अमित जैन और पीयूष बंसल भी जज के रूप में नजर आएंगे। OYO के फाउंडर और CEO रितेश अग्रवाल शार्क टैंक इंडिया के अपकमिंग सीजन में नए जज के रूप में दिखेंगे। शो के सीजन-3 में नया जज बनने की जानकारी रितेश अग्रवाल ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।