Get App

Shark Tank India: 13 साल की लड़की ने किया कमाल, एंटी-बुलिंग ऐप बनाने पर 50 लाख रुपये का मिला निवेश

Shark Tank India: 13 साल की अनुष्का जॉली अभी स्कूल में पढ़ती हैं। उनका आडिया शार्क टैंक के जजों को पसंद आया और 50 लाख रुपये की फंडिंग का इंतजाम हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2022 पर 5:23 PM
Shark Tank India: 13 साल की लड़की ने किया कमाल, एंटी-बुलिंग ऐप बनाने पर 50 लाख रुपये का मिला निवेश
स्कूल में बुलिंग के खिलाफ 13 साल की छात्रा ने बनाया ऐप

Shark Tank India: गुरुग्राम की एक छात्रा कक्षा 8 में पढ़ने वाली अनुष्का जॉली (Anoushka Jolly) ने कमाल कर दिखाया है। उन्हें उनके स्टार्टअप के लिए टीवी रिएलिटी शो Shark Tank India से 50 लाख रुपये की फंडिंग मिली है। 13 साल की अनुष्का जॉली (Anushka Jolly) को आज भी याद है जब 5 साल पहले स्कूल के एक फंक्शन में उसके सहपाठी का कुछ छात्रों ने मजाक (Bulling) उड़ाया था। इस घटना ने अनुष्का की सोच को बदल दिया। उसने फैसला किया कि ऐसी स्थिति का सामना किसी और छात्र को न करना पड़े।

अनुष्का ने बुलिंग (Bulling) के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने की ठान ली। इसका नतीजा यह हुआ कि अनुष्का ने एक ऐसा ऐप बना डाला, जहां पर इस तरह की घटना का रिपोर्ट स्टूडेंट्स के साथ पैरेंट्स अपना नाम बताए बगैर कर सकेंगे।

तीन साल पहले बनाए डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में बात करते हुए जॉली ने कहा, 'एंटी बुलिंग स्क्वॉड (Anti Bullying Squad -ABS) ने शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और विशेषज्ञों की मदद से 100 से अधिक स्कूलों और विश्वविद्यालयों के 2,000 से अधिक छात्रों को सकारात्मक (positively) रूप से प्रभावित किया है। शार्क टैंक इंडिया की सबसे कम उम्र की अनुष्का 'कवच' (Kavach) नामक ऐप बनाने जा रही हैं। उनका आइडिया शो के जजेस को पसंद आया और 50 लाख की फंडिंग का इंतजाम हो गया। अनुष्का का कवच ऐप, बुलिंग यानी डराने-धमकाने से रोकने में मददगार होगा। यह बिना नाम बताए रिपोर्ट करेगा।

Shark Tank India: अशनीर ग्रोवर ने किया खुलासा, अनुपम मित्तल के लिए तैयार किया पिच - कभी नहीं लिए पैसे

अनुष्का ने रिएलिटी शो में बताया कि मेरे कुछ दोस्तों ने एक छह साल की बच्ची को धमकाने का फैसला किया था, स्कूल के फंक्शन के दौरान उसका नाम पुकारने लगे और उस पर हंसना शुरू कर दिया। वो बच्ची घबरा गई थी। जॉली कहती हैं, ‘मुझे जल्दी ही समझ आ गया कि इस तरह की घटना स्कूल में आम बात है, मगर बुलिंग से बच्चों के आत्मविश्वास में कमी आ जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें