Shark Tank India 2: अमित जैन ने अनुपम को कहा इनके पास बिजनेस आइडिया नहीं, मैंने बनाई है चार कंपनियां

cardekho के कोफाउंडर अमित जैन ने Shadi.com के फाउंडर अनुपम मित्तल को चिढ़ाते हुए कहा कि ये केवल कंपनियों में इनवेस्टमेंट करते हैं बल्कि मैंने चार कंपनियां बनाई हैं। अमित के मजाक का जवाब देते हुए अनुपम कहते हैं कि जिनको कोई नहीं जानता उनको छाती ठोंक कर बताना पड़ता है कि मैने चार कंपनी बनाई है

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 7:52 PM
Shark Tank India 2: अमित जैन ने अनुपम को कहा इनके पास बिजनेस आइडिया नहीं, मैंने बनाई है चार कंपनियां

Shark Tank India का दूसरा सीजन इन दिनों अपने कंटेंट की वजह से कम और शो पर जजों के बीच होने वाली बहस की वजह से ज्यादा चर्चित हो रहा है। शो के एक हालिया एपिसोड के दौरान अब cardekho के कोफाउंडर अमित जैन ने Shadi.com के फाउंडर अनुपम मित्तल को चिढ़ाते हुए कहा कि ये केवल कंपनियों में इनवेस्टमेंट करते हैं बल्कि मैंने चार कंपनियां बनाई हैं।

अमित ने कहा आप केवल निवेश करते हैं

शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन के हालिया एपिसोड में एक पॉपुलर चिकोरी ब्लेंड कॉपी और स्नैक्स ब्रांड के फाउंडर पिचिंग देने पहुंचे थे। उस वक्त अनुपम ने बताया कि उन्होंने पहले ही इस कंपनी में इनवेस्टमेंट कर रखा है जिस वजह से वे डील से बाहर हैं। अनुपम ने यह बी बताया कि वे उनसे मिले नहीं थे। जिस पर अमित जैन ने मजाक करते हुए कहा कि आप मिलते नहीं हैं, आप केवल कंपनियों में इनवेस्ट करते हैं।

Layoff News: हर दिन 15 करोड़ कमाने वाले शख्स ने Google में की और छंटनी की सिफारिश, 38000 एंप्लॉयीज पर लटकी तलवार


फंडिंग लेने पहुंची रोबोट बनाने वाली कंपनी

एपिसोड के आखिर में एक रोबोट बानाने वाली कंपनी के फाउंडर्स पिचिंग के लिए आते हैं। वे शो के जजों को बताते हैं कि नका रोबोट मैला ढोने का काम करता है जिससे कि इस काम में लगे इंसानों की हेल्प की जा सके और उनकी जिंदगी बचाई जा सके। कंपनी के फाउंडर्स दिव्यांशु कुमार, भावेश नारायणी, लिंडा जसलीन और मोइनक बनर्जी अपनी एंड-टू-एंड वाटर सैनिटेशन और असेट मैनेजमेंट कंपनी के बारे में बताते हैं। अपनी पिचिंग में वे 2 फीसदी इक्विटी के बदले 90 लाख रुपये की डिमांड करते हैं।

सबसे पहले अमित और नमिता ने दिया ऑफर

रोबोट बनाने वाली कंपनी को सबसे पहले अमित जैन और नमिता थापर ने 2 फीसदी इक्विटी के लिए 52 लाख रुपये और 10 फीसदी के इंट्रेस्ट रेट से 38 लाख रुपये लोन का ऑफर दिया। इस पर दिव्यांशु कहते हैं कि वे दूसरे शार्क का ऑफर भी सुनना चाहेंगे। बाद में अमन गुप्ता इस डील से बाहर हो जाते हैं और पीयूष अनुपम के साथ मिलकर 3.35 फीसदी इक्विटी के लिए 90 लाख रुपये का ऑफर देते हैं।

अमित ने कहा अनुपम के पास है केवल एक बिजनेस

अमित जैन ने उनसे कहा कि वे उनके बिजनेस की मार्केटिंग और फाइनेंस में हेल्प करेंगे। जिस पर अनुपम कहते हैं कि अगर हम लोग नहीं रहेंगे तो आपको आइडिया कौन देगा ये फाइनेंसिंग की? जिस पर नमिता कहती हैं हम सब बिजनेस मैन हैं। इसके बाद अमित अनुपम को टोकते हुए कहते हैं कि अनुपम के पास अगर कोई आइडिया होता तो कुछ और भी करता न ये लाइफ में। मैं चार कंपनी बना चुका हूं। इन्होंने केवल इन्वेस्ट किया है। अपनी कंपनी से मिलते भी नहीं हैं ये लोग।

अनुपम ने कहा अमित को कोई नहीं जानता

अमित के मजाक का जवाब देते हुए अनुपम कहते हैं कि जिनको कोई नहीं जानता उनको छाती ठोंक कर बताना पड़ता है कि मैने चार कंपनी बनाई है। हाालांकि बाद में वे शार्क को काउंटर ऑफर करते हैं जिस पर अमित और नमिता डील से बाहर हो जाते हैं। पीयूष और अनुपम 3 फीसदी इक्विटी के बदले 90 लाख रुपये में उनसे डील करते हैं। कंपनी के एक कोफाउंडर अनुपम को बाताते हैं कि उन्होंने भी शादी डॉट कॉम से ही शादी की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।