रियल्टी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India 2) का दूसरा सीजन इन दिनों खासा चर्चित हो रहा है। बिजनेस और स्टार्टअप आइडिया और उसमें फंडिग को लेकर इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। अब इस शो के एक हालिया एपिसोड की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल इस शो के एक हालिया एपिसोड में एक महिला आन्त्रप्रेन्योर फंडिंग के लिए आईं थीं। लेकिन अपने बिजनेस के बारे में समझाने और फंडिंग के लिए पिचिंग के दौरान ही उन्होंने शो के सभी जजेस (शार्क) को डांट लगा दी। आइये जानते हैं कि पूरी बात।
महिला उद्यमी ने लगाई शार्क की क्लास
शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन के हालिया एपिसोड में पूनम कस्तूरी नाम की एक महिला उद्यमी पिचिंग करने पहुंची थी। बता दें कि पूनम कस्तूरी का बिजनेस एक सोशल कॉज यानी सामाजिक मुद्दे को भी प्रमोट करता है और उससे पैसे भी कमाए जा सकते हैं। पूनम का अपने बिजनेस में घर के किचन से निकलने वाले गीले कचरे का इस्तेमाल करके उसे उपजाऊ खाद में बदलने का काम कर रही हैं। उनका प्रोडक्ट न केवल गीले कचरे को खाद में बदलता है बल्कि वह पर्यावण के लिए भी काफी हेल्दी है।
पूनम ने अमन गुप्ता को लगाई डांट
शो में पूनम कस्तूरी ने जब अपने बिजनेस और प्रडक्ट के बारे में समझाना शुरू किया तो बोट के कोफाउंडर अमन गुप्ता ने अजीब से रिएक्शन देते हुए उनसे पूधा कि किया इससे घर में बदबू नहीं आएगी? अमन के इस सवाल पर पूनम जोर से हंस पड़ीं। जब अमन ने उनसे इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कुछ नहीं कहा। बाद में अपनी बात को सही तरीके से समनझाते हुए पूनम ने कहा कि हम अपने प्रोडक्ट को इस तरह से प्रमोट और एडवर्टाइज करना चाहते हैं ताकि लोगों के मन से इस तरह की बातों को निकाल सकें और इस तरह के लोगों की सोच को बदल सकें। अमन गुप्ता के बाद पूनम ने कुछ और फैक्ट्स बताते हुए शार्क विनीता सिंह और शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल की भी क्लास लगा दी। हालांकि पूनम को नमिता को छोड़कर किसी भी शार्क से फंडिंग नहीं मिली।
शार्क टैंक इंडिया के मंच पर इंट्री मारते ही पूनम को नमिता थापर ने पहचान लिया। दरअसल नमिता ने बताया कि पूनम को प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है और उनका प्रोडक्ट एक बहुत जरूरी समस्या को हल भी करता है। हालांकि सभी शार्क द्वारा डील को ठुकराने के बाद नमिता थापर ने पूनम को एक डील ऑफर की। डील ऑफर करते हुए नमिता ने कहा कि आज साबित हो गया कि पूनम वाकई में टीचर हैं क्योंकि उन्होंने सभी शार्क की क्लास लगा दी।