Get App

Shark tank india 2: महिला उद्यमी ने अमन गुप्ता सहित सभी शार्कों को जमकर लताड़ा, नमिता थापर ने फिर भी डील की पक्की

Shark Tank India 2 के एक हालिया एपिसोड में महिला आन्त्रप्रेन्योर पूनम कस्तूरी फंडिंग के लिए आई थीं। अपनी पिचिंग के दौरान उन्होंने शो में मौजूद सभा शार्क को जम कर डांटा। लेकिन फिर भी उनको नमिता थापर ने एक डील का ऑफर दिया

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 6:13 PM
Shark tank india 2: महिला उद्यमी ने अमन गुप्ता सहित सभी शार्कों को जमकर लताड़ा, नमिता थापर ने फिर भी डील की पक्की
Shark Tank India 2 के एक हालिया एपिसोड में महिला आन्त्रप्रेन्योर पूनम कस्तूरी फंडिंग के लिए आई थीं

रियल्टी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India 2) का दूसरा सीजन इन दिनों खासा चर्चित हो रहा है। बिजनेस और स्टार्टअप आइडिया और उसमें फंडिग को लेकर इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। अब इस शो के एक हालिया एपिसोड की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल इस शो के एक हालिया एपिसोड में एक महिला आन्त्रप्रेन्योर फंडिंग के लिए आईं थीं। लेकिन अपने बिजनेस के बारे में समझाने और फंडिंग के लिए पिचिंग के दौरान ही उन्होंने शो के सभी जजेस (शार्क) को डांट लगा दी। आइये जानते हैं कि पूरी बात।

महिला उद्यमी ने लगाई शार्क की क्लास

शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन के हालिया एपिसोड में पूनम कस्तूरी नाम की एक महिला उद्यमी पिचिंग करने पहुंची थी। बता दें कि पूनम कस्तूरी का बिजनेस एक सोशल कॉज यानी सामाजिक मुद्दे को भी प्रमोट करता है और उससे पैसे भी कमाए जा सकते हैं। पूनम का अपने बिजनेस में घर के किचन से निकलने वाले गीले कचरे का इस्तेमाल करके उसे उपजाऊ खाद में बदलने का काम कर रही हैं। उनका प्रोडक्ट न केवल गीले कचरे को खाद में बदलता है बल्कि वह पर्यावण के लिए भी काफी हेल्दी है।

पूनम ने अमन गुप्ता को लगाई डांट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें