Get App

Shark tank India 2: बिजनस की पिच पर बोल्ड हुए KL Rahul के भाई, शो के जज ने कहा आइडिया में दम नहीं

Shark Tank India 2 का हालिया एपिसोड इंडियन क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) और रविचंद्रन अश्विन की वजह से चर्चा में है। बात ये है कि इस शो के एक हालिया एपिसोड में केएल राहुल के चचेरे भाई ने भी शार्क के सामने बिजनेस को लेकर अपनी पिचिंग की

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 14, 2023 पर 11:27 PM
Shark tank India 2: बिजनस की पिच पर बोल्ड हुए KL Rahul के भाई, शो के जज ने कहा आइडिया में दम नहीं
Shark Tank India 2 का हालिया एपिसोड इंडियन क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) और रविचंद्रन अश्विन की वजह से चर्चा में है

सोनी लिव (Sony Liv) पर प्रसारित हो रहा शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 (Shark Tank India 2) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह शो बिजनस और स्टार्टअप आइडिया और उसमें फंडिग को लेकर दर्शकों के बीच काफी फेमस भी हो रहा है। शो का हालिया एपिसोड इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल शो का हालिया एपिसोड इंडियन क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) और रविचंद्रन अश्विन की वजह से चर्चा में है। बात ये है कि इस शो के एक हालिया एपिसोड में केएल राहुल के चचेरे भाई ने भी शार्क के सामने बिजनेस को लेकर अपनी पिचिंग की। हालांकि स्टार्टअप की पिचिंग करते हुए वे क्लीन बोल्ड होते हुए नजर आए। शार्क ने कहा कि उनके आईडिया में दम नहीं है।

बिजनेस की पिच पर आउट हुए केएल राहुल के भाई

दरअसल केएल राहुल के भाई प्रतीक पलनेत्र और उनके साथी विश्वनाथ शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2 में अपनी बॉलिंग मशीन के ब्रांड फ्री बॉलर के लिए फंडिग लेने आए थे। उन्होंने अपनी पिच में कहा कि वे एक मात्र ऐसा ब्रांड हैं जो काफी कम कीमत पर बॉलिंग मशीन ऑफर करता है। उन्होंने अपने ब्रांड में 7.5 फीसदी इक्विटी के बदले 75 लाख रुपये मांगे। हालांकि शार्क उनके बिजनेस आइडिया से खासे प्रभावित नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर आर अश्विन हैं और प्रतीक भारतीयटीम के ओपनर केएल राहुल के चचेरे भाई हैं। प्रतीक और विश्वनाथ ने बताया कि उनका बिजनेस फिलहाल घाटे में है जिस वजह से नमिता को छोड़ कर किसी भी शार्क ने उनको ऑफर नहीं दिया।

Flipkart Big Saving Days Sale: शुरू होने जा रही है बंपर सेल, लैपटॉप से लेकर सभी जरूरी सामानों पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

नमिता थापर ने ऑफर की 25 लाख की डील

सब समाचार

+ और भी पढ़ें