Flipkart Big Saving Days Sale: शुरू होने जा रही है बंपर सेल, लैपटॉप से लेकर सभी जरूरी सामानों पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

गणतंत्र दिवस के मौके पर लीडिंग ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Big Savings Days sale) की शुरुआत इस महीने की 15 जनवरी से होगी और ये सल 20 जनवरी तक चलेगी। फ्लिपकार्ट के बिग सेविंग डेज सेल लैपटॉप पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलने का दावा किया जा रहा है

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 10:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Flipkart Big Saving Days Sale: फ्लिपकार्ट (Flipkart) बिग सेविंग डेज सेल की शुरुआत इस महीने की 15 जनवरी से होगी और ये सल 20 जनवरी तक चलेगी

अगर आप भी आने वाले वक्त में ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) करने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल वालमार्ट (Wallmart) के मालिकाना हक वाली फेमस ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर सेल शुरू होने वाली है। देश के गणतंत्र दिवस (Republic Day) यानी 26 जनवरी के मौके पर फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए सेल लेकर आने वाला है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Big Savings Days sale) की शुरुआत इस महीने की 15 जनवरी से होगी और ये सल 20 जनवरी तक चलेगी। फ्लिपकार्ट प्लस (Flipkart Plus) के ग्राहक 14 जनवरी से ही इस सेल में हिस्सा ले सकते हैं।

इन बैंकों के ग्राहकों को मिलेगा कैशबैक

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान, उपयोगकर्ता फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके अपनी खरीदारी पर पांच प्रतिशत कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक सिटी बैंक और ICICI बैंक कार्ड पर भी 10 प्रतिशत की तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं। सेल के दौरान कंपनी का पे लेटर ऑफर भी होगा इसके अलावा इस पर 1000 तक के गिफ्ट कार्ड भी मिलेंगे।

अब इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, NRI लोगों के लिए जल्द शुरू होगी ये खास सुविधा


लैपटॉप सहित अन्य सामानों पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

अभी तक, फ्लिपकार्ट ने लैपटॉप और कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स पर डील का खुलासा किया है। मौजूदा जानकारी के अनुसार फ्लिपकार्ट के बिग सेविंग डेज सेल लैपटॉप पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा इस सेल में टीवी, किचन अप्लायंसेज और अन्य पर 75 प्रतिशत तक की छूट भी मिल सकती है।

इस वक्त पर मिलेगी नई डील

फ्लिपकार्ट ने बताया है कि बिग बिलियन सेविंग डेज के दौरान रात के 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम के 4 बजे नई डील प्रोवाइड कराई जाएगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट रश ऑवर डील भी चलाएगी जो कि 15 जनवरी तक उपलब्ध होगी। साथ ही इस सेल में यूजर्स दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे के बीच सबसे कम कीमत में सामान खरीद पाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।