Shark Tank India: सोनी चैनल में प्रसारित होने वाला रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में कई स्टार्टअप को बेहतर मुकाम हासिल हुआ है। शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। लेकिन इसकी सुर्खियां अभी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। लेकिन इसकी सुर्खियां इस बार शो को लेकर नहीं बल्कि अशनीर ग्रोवर की एक करोड़ रुपये के डाइनिंग टेबल को लेकर है। हाल ही में शो के जज अशनीर ग्रोवर, अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता एक साथ नजर आए हैं।
इस अवसर पर उन्होंने अशनीर ग्रोवर के डाइनिंग टेबल को लेकर हुए विवाद पर मस्ती भी की। तीनों अशनीर के घर पर मिले । अमन और अनुपम ने टेबल का पूरी तरह से निरीक्षण किया और यह जानने का प्रयास किया कि आखिर इस करोड़ रुपये की टेबल में क्या खास है।
अशनीर ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है। इसमें अमन गुप्ता और अनुभव मित्तल को अशनीर ग्रोवर का टेबल चेक करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वह यह भी देख रहे हैं कि टेबल की क्या खासियत है। अशनीर ग्रोवर ने अपने दोस्तों की तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, थैंक यू अमन गुप्ता और अनुपम मित्तल शनिवार की रात मजेदार रही, जहां हमने छोड़ी थी, वहीं से हमने शुरुआत की। बता दें कि शार्क टैंक इंडिया शो दिसंबर से फरवरी तक सोनी चैनल में प्रसारित हुआ था। तस्वीरों में तीनों खड़े हैंl वहीं अशनीर ग्रोवर का डाइनिंग टेबल भी नजर आ रहा है।
टेबल में 2 हीरे होना चाहिए
टेबल की जांच पड़ताल करते हुए अमन गुप्ता ने कहा कि देख भाई 10 करोड़ रुपये की टेबल है। कम से कम 2 हीरे तो निकलना ही चाहिए। इस पर अनुपम कहते हैं कि ढंग से चेक करो। जब पूरी तरह से जांच पड़ताल के बाद कुछ नहीं मिलता तो अमन गुप्ता अपने साथी जज अशनीर ग्रोवर का डॉयलॉग बोलते हुए कहते हैं कि यह सब दोगलापन है। हम भी इस तरह की बना लेंगे।
दरअसल, ब्लूमबर्ग में एक खबर छपी थीl जिसमें भारत पे के लोगों ने अशनीर ग्रोवर पर आरोप लगाया कि वह काफी लैविश लाइफ स्टाइल जीते हैं और उन्होंने डायनिंग रूम टेबल पर एक करोड़ रुपए खर्च किए हैं, इस पर अशनीर ग्रोवर ने अपना जवाब भी दिया था।