Shark Tank India: नमिता थापर और अमन गुप्ता को शूटिंग के दौरान कपड़े बदलने की नहीं मिली इजाजत, जानिए क्या है पूरा मामला

Shark Tank India: अमन गुप्ता और नमिता थापर शार्क टैंक इंडिया शो में जज थे। उन्होंने खुलासा किया है कि कैसे वो इस शो के जरिए लाइमलाइट में आ गए

अपडेटेड Mar 27, 2022 पर 4:33 PM
जजों को एक ही कॉस्ट्यूम में करनी पड़ी शूटिंग!

Shark Tank India: सोनी चैनल में प्रसारित होने वाला रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में कई स्टार्टअप को बेहतर मुकाम हासिल हुआ है। शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। लेकिन इसकी सर्खियां अभी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसी ने सोचना भी नहीं होगा कि अमेरिकी शो शार्क टैंक (American show Shark Tank) का देसी वर्जन भारत में इतना मशहूर हो जाएगा। इस शो की चारो तरफ काफी सराहना हो रही है, इसकी वजह ये है कि कई स्टार्टअप्स को इस शो के जरिए संजीवनी मिली है।

शो में हिस्सा लेने वाले सातों जज रातों रात सोशल मीडिया में स्टार बन हए हैं। वो देश की मशहूर हस्तियों में शामिल हो गए हैं। इन जजों ने कई बिजनेस आइडियाज को ऑक्सीजन दी है। जिससे नए नए एंटरप्रेन्योर को अपने लक्ष्य हासिल करने में ऊर्जा मिली है।

Boat के को-फाउंडर अनमन गुप्ता (Aman Gupta) और Emcure की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (Executive Director) नमिता थापर (Namita Thapar) शार्क टैंक इंडिया शो के शार्क यानी जज रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि कैसे वो इस शो के जरिए रातों रात लाइमलाइट में आ गए। दोनों शार्क ने खुलासा किया है कि शूटिंग जारी रखने के लिए उन्हें कई दिनों तक एक ही कपड़े पहनने के लिए कहा गया था। उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने पैसे खर्च करके कपड़े बदलने के लिए तैयार थे। हालांकि शो के मेकर्स ने उन्हें ऐसा करने की भी इजाजत नहीं दी।

Shark Tank India: सिर्फ 10 सेकंड में मिलेगी ECG रिपोर्ट, 1 करोड़ रुपये का मिला निवेश, पीएम मोदी ने की सराहना


एक ही कपड़े पहनने का क्या है राज

साहिल शाह, तन्मय भट्ट और रोहन जोशी के साथ एक इंटरव्यू में अमन गुप्ता ने कहा कि कुछ दिनों के लिए एक ही कपड़े पहनते थे। ताकि मेकर्स कहीं भी मिक्स करके कोई शॉट किसी भी जगह इस्तेमाल कर सकें। अमन गुप्ता ने अपनी बात को जारी रखे हुए थे, जिस पर नमिता थापर ने उन्हें बीच में रोक दिया और कहा कि ज्यादा अच्छे बनने की कोशिश न करो। इसके बाद बोट के को-फाउंडर ने खुलासा किया कि शो से उन्हें सबसे बड़ा अफसोस इस बात का है कि उन्हें कई दिनों तक एक ही कपड़े पहनने पड़े।

वहीं इस बातचीत में नमिता थापर ने भी कहा कि जब भी शो के मेकर्स के पालस कपड़े बदलने की बात करती थीं, तो उन्हें जवाब मिलता था कि यह ग्लोबल फ्रैंचाइजी SOP (global franchise SOP) के चलते ऐसा नहीं कर सकते। ऐसे में अपने पैसे खर्च करके भी उन्हें कपड़े बदलने की इजाजत नहीं मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।