ओडिशा सरकार ने मयूरभंज जिले में सोने की खदान की नीलामी करने का फैसला किया है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के इस इलाके में सोने के साथ तांबे के भी बड़े भंडार मिले हैं।
ओडिशा सरकार ने मयूरभंज जिले में सोने की खदान की नीलामी करने का फैसला किया है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के इस इलाके में सोने के साथ तांबे के भी बड़े भंडार मिले हैं।
इस्पात और खान मंत्री विभूति भूषण जेना ने गुरुवार को विधानसभा में बताया कि राज्य के तीन जिलों में सोने के भंडार मिले हैं। सरकार अब इन खनिजों के खनन की दिशा में आगे बढ़ रही है।
ओडिशा के इन इलाकों में मिला सोना
मंत्री ने बीजेडी विधायक अश्विनी पात्रा के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने राज्य के खान निदेशालय के सहयोग से सर्वे किया था। इस दौरान तीन जगहों पर सोने वाले पत्थर मिले।
सरकार ने लिया नीलामी का फैसला
मंत्री ने बताया कि सरकार ने 2026-27 में मयूरभंज जिले के मदनसाही-कंजिया खनन ब्लॉक की नीलामी करने का सैद्धांतिक फैसला लिया है। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सर्वे के दौरान इन इलाकों में सोने के साथ दूसरी धातुओं के भंडार भी मिले हैं।
इन इलाकों में खनन से जुड़े फैसले वहां मौजूद खनिजों की मात्रा, गुणवत्ता और खनन की संभावना को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे। ओडिशा में सोने और दूसरी धातुओं के बड़े भंडार मिलने से खनन की नई संभावनाएं खुली हैं। मयूरभंज की खदान की नीलामी के बाद राज्य में सोने के खनन को बढ़ावा मिल सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।