रांची। चक्रवात 'अकवन' का असर सिर्फ आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक ही सीमित नहीं रहेगा. अब इसका असर झारखंड में भी दिखने वाला है. IMD के मुताबिक, अकवन के कारण झारखंड के कई हिस्सों में 2 से 3 दिन तक भारी बारिश हो सकती है ।
रांची। चक्रवात 'अकवन' का असर सिर्फ आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक ही सीमित नहीं रहेगा. अब इसका असर झारखंड में भी दिखने वाला है. IMD के मुताबिक, अकवन के कारण झारखंड के कई हिस्सों में 2 से 3 दिन तक भारी बारिश हो सकती है ।
तूफान शुक्रवार दोपहर को नरसापुर (आंध्र प्रदेश) और पुरी (ओडिशा) के बीच लैंडफॉल करेगा. लेकिन इसका असर झारखंड में गुरुवार शाम से ही दिखने लगेगा ।
आज शाम से शुरू होगी बारिश
रांची मौसम केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि गुरुवार शाम से दक्षिणी और मध्य झारखंड में छिटपुट हल्की बारिश शुरू हो जाएगी ।
साथ ही मौसम विभाग ने आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी है ।
शुक्रवार को 11 जिलों में Yellow Alert सुबह 08:30 बजे से अगले 24 घंटे के लिए 11 जिलों में भारी बारिश का Yellow Alert जारी किया गया है ।
हैंलोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम ।
शनिवार 21 नवंबर को भी 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज
इन जिलों में 21 और 22 नवंबर को भी बारिश जारी रह सकती है.रविवार से कम होगी बारिश, 23 से साफ होगा आसमान ।
अच्छी खबर ये है कि, रविवार से बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी. 23 नवंबर से झारखंड में आसमान साफ होने की उम्मीद है.तापमान में भी होगा बड़ा बदलाव तूफान की वजह से तापमान में भी बदलाव आएगा अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट ,न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी
दिन में ठंडक बढ़ेगी, लेकिन रात में उमस महसूस हो सकती है।
क्या करें? सावधानी
भारी बारिश वाले जिलों में लोग बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, बिजली चमकने पर पेड़ के नीचे न खड़े हों ,निचले इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क रहें ,किसान अपनी फसल और खुले में रखा अनाज सुरक्षित जगह पर रखें ।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।