Delhi Metro Phase 5B: दिल्ली-NCR में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक गुड न्यूज है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करने की तैयारी चल रही है। दिल्ली मेट्रो के प्रस्तावित फेज V(B) के तहत यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से गुरुग्राम के राजीव चौक तक मेट्रो कनेक्टिविटी देने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा दिल्ली के बाहरी और घनी आबादी वाले इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए सात अन्य कॉरिडोर भी प्रस्तावित किए गए हैं।
एक सूचना का अधिकार (RTI) के जवाब के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने फेज V(B) के तहत कुल आठ कॉरिडोर सरकार की मंजूरी के लिए भेजे हैं। इनमें यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से गुरुग्राम के राजीव चौक तक का रूट भी शामिल है। इन प्रस्तावों का उद्देश्य दिल्ली और NCR में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाना और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों का सफर आसान बनाना है।
हालांकि, इन आठों कॉरिडोर को लेकर मंजूरी की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में है। RTI के जवाब के अनुसार, अन्य सात कॉरिडोर को दिल्ली सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। अब केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है। इन सात कॉरिडोर पर कुल 65 स्टेशन प्रस्तावित हैं।
यशोभूमि से गुरुग्राम के राजीव चौक तक मिलेगी मेट्रो कनेक्टिविटी
प्रस्तावित योजना में सबसे अहम रूट यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से गुरुग्राम के राजीव चौक तक का है। इस कॉरिडोर के बनने से द्वारका स्थित यशोभूमि और गुरुग्राम के बीच मेट्रो से आवाजाही का नया विकल्प मिल सकता है। इससे दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है। खासकर नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और रोजाना दिल्ली-NCR के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण हो सकती है।
दिल्ली में इन 7 नए रूट पर भी होगा मेट्रो का विस्तार
फेज V(B) के तहत यशोभूमि-गुरुग्राम कॉरिडोर के अलावा सात अन्य रूट्स प्रस्तावित हैं। इनका मकसद दिल्ली के उन इलाकों तक मेट्रो की पहुंच बढ़ाना है, जहां अभी कनेक्टिविटी की जरूरत है।
प्रस्तावित सात कॉरिडोर इस प्रकार हैं:-
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट-किशनगढ़: 10 स्टेशन होंगे, 9 अंडरग्राउंड
समयपुर बादली-नरेला रूट से 'येलो लाइन' का होगा विस्तार
समयपुर बादली से नरेला DDA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक प्रस्तावित कॉरिडोर की लंबाई 12.9 किलोमीटर होगी। यह मौजूदा येलो लाइन का विस्तार होगा:-
कीर्ति नगर-पालम रूट से ग्रीन लाइन का विस्तार
जोर बाग-मिथापुर कॉरिडोर में होंगे 12 स्टेशन
मयूर विहार फेज-3 से शास्त्री पार्क तक 13.2 किमी का रूट
केशवपुरम-रोहिणी सेक्टर-34 तक पहुंच जाएगी मेट्रो
फेज V(A) और फेज IV के काम की क्या है स्थिति?
दिल्ली मेट्रो के नए प्रस्तावों के साथ पहले से चल रही परियोजनाओं की स्थिति भी RTI के जवाब में सामने आई है:-
फेज V(A) की वर्तमान स्थिति