Shark Tank India: सिर्फ 10 सेकंड में मिलेगी ECG रिपोर्ट, 1 करोड़ रुपये का मिला निवेश, पीएम मोदी ने की सराहना

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया में एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें सभी जजों ने निवेश करने की रूचि दिखाई

अपडेटेड Mar 09, 2022 पर 1:40 PM
Story continues below Advertisement
शार्क टैंक इंडिया शो में पोर्टेबल ECG डिवाइस ने मचाया तहलका

Shark Tank India: सोनी चैनल में प्रसारित होने वाला रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में कई स्टार्टअप क बेहतर मुकाम हासिल हुआ है। शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। कई युवाओं के आइडियाज को शार्क यानी शो के जजों से फंड भी मिले हैं। ऐसे ही एक ऐसा प्रोडक्ट सामने आया है, जिसमें सभी जजों ने निवेश करने की रूचि दिखाई है। इतना ही नहीं 1 करोड़ रुपये का निवेश भी मिल चुका है।

शो में एक प्रोडक्ट Spndan के बारे में बताया गया, जो कि ECG डिवाइस है। इस डिवाइस के जरिए लोग घर बैठे आसानी से ECG जांच कर सकते हैं। इस प्रोडक्ट को Sunfox Technologies ने तैयार किया है।

एक करोड़ रुपये का मिला निवेश


इस प्रोडक्ट के बारे में सुनते ही सभी जजों निवेश करने में रूचि दिखाई। Sunfox Technologies को 6 फीसदी इक्विटी के मुकाबले 1 करोड़ रुपये का निवेश मिला। इस पोर्टेबल ECG डिवाइस Spandan का वजन सिर्फ 12 ग्राम है। इतना ही नहीं यह स्मार्टफोन ऐप के जरिए ECG मॉनिटर कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 99.7 फीसदी सटीक नतीजे मिलते हैं। इसे अस्पताल में और पर्सनल दोनों ही तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी खासियत यह है कि इसके लिए इंटरनेट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया में किस जज ने लगाया सबसे ज्यादा पैसे, देखिए पूरी लिस्ट

जानिए कैसे करता है काम

इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे Google Play Store से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद USB के जरिए स्मार्ट फोन से कनेक्ट कर लें। अब आपको सभी इलेक्ट्रोड्स को अपनी चेस्ट पर बताई गई जगहों पर लगाना होगा। इसके बाद टेस्ट करके रिपोर्ट बना सकते हैं। यूजर्स को आसानी से इस्तेमाल करने के लिए A3 चेस्ट लीड्स को 3 कलर में बनाया गया है। साथ ही उन पर मार्किंग भी गई है। जिससे यूजर्स को किसी भी तरह का कोई कन्फ्यूजन न रहे। यह बिना इंटरनेट और बैटरी के साथ काम करता है। इसकी कीमत करीब 8,000 रुपये है।

पीएम मोदी कर चुके हैं तारीफ

इतना ही नहीं साल 2018 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस डिवाइस का जिक्र किया था और इसकी तारीफ कर चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।