Get App

Shark Tank India: अशनीर ग्रोवर के घर पहुंचे अमन गुप्ता और अनुपम मित्तल, चेक किया कैसा है उनका 'एक करोड़' वाला डाइनिंग टेबल

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया के जज अशनीर ग्रोवर, अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता ने हाल ही में मुलाकात की है और विवादित 1 करोड़ रुपये की टेबल पर चर्चा की

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2022 पर 2:41 PM
Shark Tank India: अशनीर ग्रोवर के घर पहुंचे अमन गुप्ता और अनुपम मित्तल, चेक किया कैसा है उनका 'एक करोड़' वाला डाइनिंग टेबल
अशनीर के घर पर दो जजों ने दी दस्तक (फाइल तस्वीर)

Shark Tank India: सोनी चैनल में प्रसारित होने वाला रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में कई स्टार्टअप को बेहतर मुकाम हासिल हुआ है। शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। लेकिन इसकी सुर्खियां अभी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। लेकिन इसकी सुर्खियां इस बार शो को लेकर नहीं बल्कि अशनीर ग्रोवर की एक करोड़ रुपये के डाइनिंग टेबल को लेकर है। हाल ही में शो के जज अशनीर ग्रोवर, अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता एक साथ नजर आए हैं।

इस अवसर पर उन्होंने अशनीर ग्रोवर के डाइनिंग टेबल को लेकर हुए विवाद पर मस्ती भी की। तीनों अशनीर के घर पर मिले । अमन और अनुपम ने टेबल का पूरी तरह से निरीक्षण किया और यह जानने का प्रयास किया कि आखिर इस करोड़ रुपये की टेबल में क्या खास है।

अशनीर ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है। इसमें अमन गुप्ता और अनुभव मित्तल को अशनीर ग्रोवर का टेबल चेक करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वह यह भी देख रहे हैं कि टेबल की क्या खासियत है। अशनीर ग्रोवर ने अपने दोस्तों की तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, थैंक यू अमन गुप्ता और अनुपम मित्तल शनिवार की रात मजेदार रही, जहां हमने छोड़ी थी, वहीं से हमने शुरुआत की। बता दें कि शार्क टैंक इंडिया शो दिसंबर से फरवरी तक सोनी चैनल में प्रसारित हुआ था। तस्वीरों में तीनों खड़े हैंl वहीं अशनीर ग्रोवर का डाइनिंग टेबल भी नजर आ रहा है।

Shark Tank India: नमिता थापर और अमन गुप्ता को शूटिंग के दौरान कपड़े बदलने की नहीं मिली इजाजत, जानिए क्या है पूरा मामला

टेबल में 2 हीरे होना चाहिए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें