Shark Tank India: 400 करोड़ की डील पर भड़के अशनीर ग्रोवर, कहा – ‘बिजनेस करने आए हो या हंसी-मजाक करने’

Shark Tank India: शो की महिला कंटेस्टेंट ने कहा कि हम यहां इतना दूर आकर हंसी मजाक करने नहीं आए हैं

अपडेटेड Mar 16, 2022 पर 10:44 AM
अशनीर ग्रोवर शो के दौरान हुए नाराज

Shark Tank India: सोनी चैनल पर प्रसारित हो चुका रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में कई स्टार्टअप को बेहतर मुकाम हासिल हुआ है। शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। लेकिन अभी तक यह शो सुर्खियां बटोर रहा है। शो की चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शो के सभी जज हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, उनमें सबसे ज्यादा बहुचर्चित अशनीर ग्रोवर हैं। जो कभी-कभी कंटेस्टेंट पर भी भड़क जाते हैं।

ऐसे ही शो के दौरान 2 महिला कंटेस्टेंट ने अपने बिजनेस के बारे में आइडिया शेयर किया। जब ऑफर की बारी आई तो उन्होंने 400 करोड़ रुपये की मांग कर दी। इतनी रकम सुनते ही शार्क अशनीर ग्रोवर भड़क गए और कह दिया कि आपको बिजनेस सेंस नहीं है।

ग्रोवर ने गुस्से में कही यह बात


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शार्क अशनीर ग्रोवर ने कहा कि 400 करोड़ रुपये के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। ऐसे ही किसी से मांग लो। क्या पता मिल जाए। ऐसे ही तुक्का लगा लो। हम अपना काम छोड़कर यहां बैठे हैं। कोई हंसी मजाक के लिए नहीं बैठे हैं। हम भी चाहते हैं कि टैलेंट आगे आए। एक इंटलेक्ट होने से, डीप टेक्नॉलजी, पीएचडी होने से बिजनेस नहीं बनता है। ग्रोवर ने कंटेस्टेंट को साफ तौर पर कह दिया कि आपको बिजनेस सेंस नहीं है।

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया में किस जज ने लगाया सबसे ज्यादा पैसे, देखिए पूरी लिस्ट

अशनीर ग्रोवर ने कहा कि इस डील से मैं खुद को आउट कर रहा हूं। हालांकि शो के दौरान शार्क विनीत सिंह ने कंटेस्टेंट्स की काफी सराहना की और उनके 400 करोड़ रुपये के ऑफर की तारीफ की।

कंटेस्टेंट्स ने जताई नाराजगी

वहीं जब अशनीर ग्रोवर भड़क गए तो कंटेस्टेंट्स ने भी नाराजगी जताई। दोनों महिला कंटेस्टेंट्स ने कहा कि वो हंसी मजाक करने नहीं आए हैं। मेरी साथी 8 महीने की प्रेग्नेंट है। अगर हंसी मजाक होता तो इतना दूर ड्राइव करके यहां नहीं आते। लेकिन अशनीर ग्रोवर तब भी अपनी बात पर अड़े रहे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।