Shark Tank India: इस अजीब बिजनेस आइडिया को सुनकर आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा! अशनीर ग्रोवर ने पूछा 'बहुत ज्यादा पीते हो क्या’

Shark Tank India: अशनीर ग्रोवर ने सिपलाइन (Sippline) नाम के ड्रिकिंग शील्ड प्रोडक्ट को वाहियात किस्म का बताया और अमन गुप्ता खूब हंस रहे थे

अपडेटेड Mar 06, 2022 पर 1:18 PM
यह आइडिया सुनकर जजों की नहीं थम रही हंसी

Shark Tank India: सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला टीवी का बिजनेस रिएलिटी शो 'शर्क टैंक इंडिया' (Shark Tank India) की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। शो को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। कई दिलचस्प आइडियाज शार्क्स के सामने पेश किए गए। कुछ के इनोवेट‍िव और पोंटेंश‍ियल आइड‍ियाज शार्क्स को पसंद आए तो कुछ रिजेक्ट भी हुए। शो के दौरान लोग अपने स्पार्टअप (Startup) आइडिया जज के सामने पेश करते हैं।

जजों को कंटेस्टेंट का आइडिया पसंद आता है तो वो उसके बिजनेस में फंडिंग करते है। लेकिन आज हम आपको शो में सामने आए ऐसे स्टार्टअप आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर जजों के सिर में भी दर्द शुरू हो गया।

शार्क टैंक इंडिया शो में एक प्रोडक्ट सिपलाइन (Sippline) भी पेश किया गया, जिसे लेकर अश्नीर ग्रोवर तो पूरी तरह से भड़क गए। बाकी शार्क को भी यह आडिया पसंद नहीं आया। रोहित वारियर नाम के एंटरप्रेन्योर ने सिपलाइन नाम का ड्रिकिंग शील्ड प्रोडक्ट बनाया है। रोहित ने पानी पीने वाले ग्लास के लिए भी मास्क बनाया है। इसका नाम सिपलाइन (Sippline) दिया है। रोहित ने ग्लास के लिए एक मास्क बनाया है, जिसे आप आसानी से पानी पीने के पहले ग्लास पर लगा सकते है और इससे आपके होंठ ग्लास से नहीं छूएंगे।


रोहित ने इस प्रोडक्ट को ग्लास का मास्क कहा। इस पर जज ने कहा कि रेस्टोरेंट वाले स्ट्रा भी देते हैं, पीने के लिए फिर इसकी क्या जरूरत? वहीं जज अशनीर ग्रोवर ने कहा कि उन्हें इतना खराब स्टार्टअप आइडिया अब तक नहीं देखा था... शो के सबसे पॉपुलर अश्नीर ग्रोवर भड़क गए और कहा कि रोहित – भाई क्या कर रहा है तू, मजाक है क्या, क्या प बहुत ज्यादा पीते (शराब) हो क्या, आपके दिमाग में यह कैसे आडिया आया कि ग्लास को मास्क बनाऊंगा। अशनीर की इन बातों पर अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता खूब हंसते रहे।

Shark Tank India: इस अकडू Entrepreneurs की शर्तों पर जजों ने किया निवेश, अशनीर ग्रोवर के गुस्से का हुआ शिकार

इससे वाहियात कुछ नहीं

शो की जज नमिता थापर (Namita Thapar) ने जब रोहित वारियर से पूछा कि क्या दुनिया में ऐसा कोई प्रोडक्ट है, तो उन्होंने कहा कि नहीं ये दुनिया का पहला ऐसा प्रोडक्ट है। इस पर अशनीर ने कहा कि यह ऐसा पहला और आखिरी प्रोडक्ट है। इससे वाहियात प्रोडक्ट मैंने आज तक नहीं देखा और अब मैं जीवन में कुछ नहीं देखना चाहता हूं, बस भगवान मुझे उठा ले। जबकि अमन गुप्ता और अन्य जज हंसते रहे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।