Shark Tank India: सोनी चैनल का एक्सपेरिमेंटल बिजनेस रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया ने जमकर सुर्खियां बटोरी है। इस शो के जज बिजनेसमैन के तौर पर पॉपुलर हैं। ये जज शो के दौरान स्टार्ट-अप्स पर पैसे लगाए और फंडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये बांटते नजर आए। शो के प्रति लोगों की दीवानगी काफी बढ़ गई है। शो के कई जजों ने दिल खोलकर पैसे लगाए और एक निवेशक के तौर पर नई पीढ़ी के दिलों में राज कर रहे हैं।
हाल ही मे इस शो का पहला सीजन खत्म हुआ है, लेकिन इसके कैच अप सेशन (catch up sessions) अभी भी चल रहे हैं। भारत पे के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने एक पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस पार्टी के लिए ग्रोवर ने गजल अलघ और उनके पति वरुण अलघ को धन्यवाद दिया है।
सोशल मीडिया में जारी की गई इन तस्वीरों में कैप्शन में ग्रोवर ने वरुण अलघ और गजल अलघ को धन्यवाद दिया है। इन तस्वीरों में लेंसकार्ट के को-फाउंडर पीयूष बंसल और उनकी पत्नी निमिशा, boat के को-फाउंडर अमन गुप्ता (Aman Gupta) और उनकी पत्नी प्रिया डागर (Priya Dagar) भी मौजूद हैं। इसमें कमेंट सेक्शन में अनुपम मित्तल ने स्वीकार किया है को वो इस पार्टी में मौजूद नहीं थे। और लिखा है - Happy Valentine’s Day … serious FOMO। यहां पर फोमो का मतलब यह है कि मैं छूटता जा रहा हूं, लोग मुझे भूलते जाएंगे। इस बीच अनुपम ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वो व्यस्त नजर आ रहे हैं।
बता दें कि अनुपम ने इस महीने के शुरुआत में एक पार्टी दी थी। इस पार्टी में सभी 7 शार्क उनकी पत्नी शामिल हुए थे। उन्होंने वीडियो का कैप्शन भी दिया था, जिसमें लिखा था – आखिरी एपिसोड। यह पार्टी 35 एपिसोड पूरे होने पर दी गई है। यह पार्टी शादी डॉट कॉम के मालिक अनुमप मित्तल और उनकी पत्नी की तरफ से दी गई गई थी। जिसमें अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover), अमन गुप्ता (Aman Gupta), अनुपम मित्तल (Anupam Mittal), गजल अलघ (Ghazal Alagh), नमिता थापर (Namita Thapar), पीयूष बंसल (Peyush Bansal) और विनीता सिंह (Vineeta Singh) जैसे सभी जज शामिल हुए थे।