Shark Tank India: छोटे पर्दे पर जब से शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) लॉन्च हुआ है, तब से लोग इस शो के लिए क्रेजी होते जा रहे हैं। शार्क टैंक इंडिया के जज अब सेलिब्रिटी बन गए हैं और आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इस शो के एक जज अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) भी हैं, जिन्हें लोग इस शो की जान मानते हैं। ग्रोवर अपनी कंपनी भारतपे के साथ विवादों में भी फंस गए हैं। आज हर कोई ग्रोवर के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।
ग्रोवर ने साल 2018 में भारतपे (BharatPe) को स्थापित किया था। आज इस कंपनी का कारोबार 13 अलग-अलग देशों में फैला हुआ है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो ग्रोवर के जीवन के बारे में नहीं जानते हैं। अशनीर ग्रोवर लग्जरी लाइफस्टाइल (luxurious lifestyle) जीते हैं। उनके पास शानदार कारों का कलेक्शन है। दिल्ली में एक भव्य बंगला है।
ग्रोवर का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी छुट्टियों की तस्वीरों से भरा पड़ा है। हम आपको बता रहे हैं, अशनीर ग्रोवर के बारे में कुछ अहम बातें...
अशनीर ग्रोवर का जन्म एक संपन्न परिवार में हुआ है। उन्होंने IIT दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering) में B.Tech की डिग्री हासिल की है। इसके बाद ग्रोवर ने IIM अहमदाबाद से MBA किया। उन्होंने साल 2006 में अपनी शिक्षा पूरी कर ली। इसके बाद वो कामकाजी जीवन (working life) व्यतीत करने लगे।
ग्रोवर को फ्रांसीसी दूतावास से 6000 यूरो की मिली थी स्कॉलरशिप
अशनीर ग्रोवर जब IIT दिल्ली से B. Tech कर रहे थे, तब उन्हें एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चुना गया था। ग्रोवर को 450 छात्रों के बीच चुना गया था। इस प्रोग्राम के तहत ग्रोवर ने इंस्टीट्यूट नेशनल डेस साइंसेज एप्लिकेस डी लियोन (Institut National des Sciences Appliquées de Lyon -France) से स्टडी किया। दिलचस्प बात ये रही कि उन्हें फ्रांसीसी दूतावास से 6000 यूरो की छात्रवृत्ति (scholarship) भी मिली थी।
जानिए BharatPe से पहले अशनीर ग्रोवर का करियर
अशनीर ग्रोवर ने साल 2006 में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में बतौर वाइस प्रेसीडेंट (Vice President) काम किया। यहां वो साल मई 2006 से मई 2013 तक काम किया। इसके बाद ग्रोवर अमेरिकन एक्सप्रेस (American Express) में बतौर डायरेक्टर काम किया। यहां उन्होंने मई 2013 से मार्च 2015 तक काम किया। फिर ग्रोफर्स (Grofers) के साथ बतौर CFO काम किया। फिर नवंबर 2017 से अक्टूबर 2018 तक पीसी ज्वैलर्स (PC Jewellers) में चले गए। इसके बाद भारतपे (BharatPe) की शुरुआत की।
शार्क टैंक इंडिया में अशनीर ग्रोवर कैसे बने जज
अशनीर ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने 'Shark Tank' के भारतीय वर्जन का हिस्सा बनने के लिए राजी होने से पहले इसका ओरिजिनल रियलिटी शो नहीं देखा था। फिनटेक फाउंडर ने कहा, “चूंकि, मैंने 'Shark Tank' नहीं देखा था, इसलिए मुझमें 'Shark Tank India' का हिस्सा बनने को लेकर खास क्रेज नहीं था। मुझे बताया गया था कि इनवेस्ट करना इसका हिस्सा है और मैंने शो के लिए हामी भर दी थी। लेकिन, इस फैसले पर 'Shark Tank India' के शो रनर बिमल उन्नीकृष्णन (Bimal Unnikrishnan) और बाकी जजों के साथ मुलाकात के बाद मुहर लगी। Ashneer Grover ने कहा, “मेरी शो रनर बिमल से काफी अच्छी बात हुई और आपस में सहजता के भाव थे। मैं दूसरे जजों के बारे में भी जानना चाहता था, क्योंकि मेरे लिए सही लोगों के साथ बैठना अहम था।
जानिए हर एपिसोड में अशनीर ग्रोवर कितने रुपये लेते हैं
अश्नीर ग्रोवर भारतपे कंपनी के फाउंडर और MD हैं। इनकी नेटवर्थ 21,300 करोड़ रुपये होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया के सबसे महंगे जजों की लिस्ट में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये एक एपिसोड के 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं।