Shark Tank India: अश्नीर ग्रोवर से लेकर पीयूष बंसल तक की हर एपिसोड में कितनी होती है कमाई, जानिए पूरी डिटेल

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया के जज इन दिनों स्टार्टअप्स में जमकर फंडिंग कर रहे हैं, सभी जज हर एपिसोड में कितना चार्ज करते हैं

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 11:41 PM
Shark Tank India के जज हर एपिसोड के लेते हैं लाखों रुपये

Shark Tank India: सोनी चैनल का एक्सपेरिमेंटल बिजनेस रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो के जज बिजनेसमैन के तौर पर पॉपुलर हो रहे हैं। ये जज शो के दौरान स्टार्ट-अप्स पर पैसे लगाते हैं और फंडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये बांटते हैं। शो के प्रति लोगों की दीवानगी बढ़ती जा रही है। शो के कई जज दिल खोलकर पैसे लगा रहे हैं और एक निवेशक के तौर पर नई पीढ़ी के दिलों में राज कर रहे हैं।

इस शो कई करोड़पति जज शामिल हैं। शार्क टैंक इंडिया के जजों की लिस्ट में सबसे पहला नाम है फिनटेक फर्म भारतपे (BharatPe) के फाउंडर अशनीर ग्रोवर का नाम शामिल है। इन्होंने IIT दिल्ली और IIM अहमदाबाद से पढ़ाई की है। shaadi.com की फाउंडर अनुपम मित्तल (Anupam Mittal), boat के को-फाउडर अमन गुप्ता जैसे कई दिग्गज लोग शामिल हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन जजों की हर एपिसोड में कितनी कमाई होती है। आइये हम आपको बताते हैं कि इन जजों को हर एपिसोड के कितने रुपये मिलते हैं।


अश्नीर ग्रोवर

अश्नीर ग्रोवर भारतपे कंपनी के फाउंडर और MD हैं। इनकी नेटवर्थ 21,300 करोड़ रुपये होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया के सबसे महंगे जजों की लिस्ट में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये एक एपिसोड के 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

अनुपम मित्तल

लोकप्रिय मैचमेकिंग साइट शादी डॉट कॉम और ऑनलाइन रियल एस्टेट पोर्टल मकान डॉट कॉम चलाने वाली मूल कंपनी पीपल ग्रुप के संस्थापक और CEO अनुपम (Anupam Mittal) एक एक्टिव निवेशक हैं। उन्होंने Big Basket, Interactive Avenues, Ola Cabs, Druva, Fab Hotels, PropTiger, DocsApp, Rupeek, Porter, Ketto, Trell, Lets Venture जैसे कई कारोबार में निवेश किया है। मित्तल हर एक एपिसोड के 7 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

अमन गुप्ता

दुनिया के सबसे बड़े हेडफोन और ईयरबड्स बनाने वाले BoAt के को-फाउडर अमन गुप्ता ने शो के दौरान कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है। उनकी नेटवर्थ 700 करोड़ रुपये होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वो हर एक एपिसोड के 9 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

Shark Tank India के मंच पर पीयूष बंसल ने बिना ब्याज के 20 लाख रुपये का दिया लोन, जुगाडू कमलेश ने मारी बाजी

गजल अलघ

गजल अलघ (Ghazal Alagh) Mamaearth की को-फाउंडर और CEO हैं। यह एक ब्यूटी ब्रैंड हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 148 करोड़ रुपये होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वो हर एपिसोड के 8 लाख रुपये लेती हैं।

विनीता सिंह

विनीता सिंह (Vineeta Singh) शुगर कॉस्मेटिक्स की CEO और को-फाउंडर हैं। वो IIM अहमदाबाद और IIT मद्रास की पूर्व छात्रा हैं। उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 300 करोड़ रुपये है। वो हर एक एपिसोड के 5 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

नमिता थापर

नमिता थापर (Namita Thapar ) एक मल्टीनेशल दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स  (Emcure Pharmaceuticals-India Business) की Executive Director हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 600 करोड़ आंकी गई है। वो हर एपिसोड के 8 लाख रुपये लेती हैं।

पीयूष बंसल

पीयूष बंसल (Peyush Bansal) LensKart कंपनी के को-फ़ाउंडर और CEO हैं और उन्होंने अब तक कई सारे स्टाइलिश चश्मों का कारोबार पूरी दुनियाभर में फैलाया है। उनकी कुल नेटवर्थ 600 करोड़ रुपये का अनुमान व्यक्त किया गया है। वो प्रति एपिसोड 7 लाख रुपये लेते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।