Shark Tank India के मंच पर पीयूष बंसल ने बिना ब्याज के 20 लाख रुपये का दिया लोन, जुगाडू कमलेश ने मारी बाजी

Shark Tank India: जज पीयूष बंसल ने जब कमलेश निवेश करने का ऐलान कर लोगों को दिल जीत लिया और कहा कि मैं आपको पैसे दूंगा, आप भारत की उम्मीद हो

अपडेटेड Feb 07, 2022 पर 11:58 AM
शार्क टैंक इंडिया में पीयूष बंसल ने की पैसों की बारिश

Shark Tank India: महाराष्ट्र के मालेगांव के एक होनहार उद्यमी, कमलेश नानासाहेब घुमरे (Kamlesh Nanasaheb Ghumare) उर्फ जुगाड़ू कमलेश ने अपने कमाल के जुगाड़ से एक साइकिल है। इस साइकिल को कई कामों (multipurpose) में इस्तेमाल किया जा सकता है। खास तौर से कृषि के काम के लिए बेहद उपयोगी है। यह नायाब आइडिया हाल ही में ‘शार्क टैंक इंडिया’ (Shark Tank India) के एक एपिसोड में देखने को मिला। इस साइकिल को शार्क टैंक इंडिया पर ‘the pitch of the season’ घोषित किया गया है।

लेंसकार्ट (Lenskart) के को-फाउंडर और CEO पीयूष बंसल (Peyush Bansal) इस आइडिया से बेहद प्रभावित हुए और जुगाडू कमलेश के लिए पैसों का जुगाड़ भी कर दिया। पीयूष ने कहा कि कमलेश भारत की उम्मीद (Bharat ki ummeed) है। उन्होंने अब तक जितना निवेश किया है, उससे पता चलता है कि वो सिर्फ एक निवेशक ही नहीं बल्कि दोस्त, परिवार के सदस्य जैसे भी हैं। यानी वो एक निवेश के से ज्यादा भी बहुत कुछ हैं।

कमलेश ने फिल्मी अंदाज में इस शो में एंट्री किया और उन्होंने पैनल को बताया कि वो मालेगांव से 20 किमी दूर एक गांव से हैं। कमलेश ने बताया कि उसके सेना में हैं वो खेती करते हैं। कमलेश ने उत्साह पूर्वक कहा – जय जवान जय किसान


देखिए कमलेश का जुगाडू आइडिया

कमलेश ने बताया कि उसने एक ऐसी जुगाडू साइकिल बनाई है, जिससे किसानों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। कमलेश ने जब 17 किलो एक टैंकर अपनी पीठ पर लादा तब बताया कि यह काफी भारी होता है। इस टैंकर को लादकर खेत में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने से कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इससे उनके पिता बीमार भी हो गए थे। कमलेश ने कई कबाडियों (भंगार) की दुकानों की खाक छानी, वहां कई तरह के सामान जुटाए फिर उन्होंने अपनी साइकिल बनाई। जिसके जरिए कीटनाशक दवाइयों का छिडकाव करना बेहद आसान हो गया है। इतना ही नहीं इस साइकिल से और भी कई तरह के काम किए जा सकते हैं। इस साइकिल को बनाने में कमलेश को 7 साल लग गए।

जुगाडू कमलेश के वेंचर में निवेश कर लोगों का जीता दिल

जज पीयूष बंसल ने जब कमलेश निवेश करने का ऐलान किया तो लोगों का दिल जीत लिया। जुगाडू कमलेश ने जब अपना प्रेजेंटेशन दिया तो जज गजल अलघ (Ghazal Alagh) पूछते हैं कि आपने लोन लेने की कोशिश क्यों नहीं की, तो कमलेश कहते हैं कि मुझे कौन देगा। इस बंसल ने कहा – मैं दूंगा, आप भारत की उम्मीद हो। आपको सपोर्ट किसी ने किया पर मैं करूंगा।

अशनीर ग्रोवर, नमिता थापर, पीयूष बंसल: जानें Shark Tank India के जजों की कितनी है नेटवर्थ

शार्क टैंक इंडिया पर मिली 30 लाख रुपये की फंडिंग

लेंसकार्ट (Lenskart) के सीईओ और संस्थापक पीयूष बंसल ने कमलेश को उनके स्टार्टअप के लिए 30 लाख रुपये का ऑफर किया। इसमें उन्हें 40 फीसदी इक्विटी के लिए 10 लाख रुपये और बिना ब्याज के 20 लाख रुपये का लोन मिला है। जुगाड़ू कमलेश ने खुशी-खुशी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, जिससे उन्हें अपने ब्रांड केजी एग्रोटेक का विस्तार करने में मदद मिलेगी। इस साइकिल को बनाने में 8000 रुपये का खर्च आता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।