Shark Tank India: सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) शो का पहला सीजन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इसकी सुर्खियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में शो की कॉन्टेस्टेंट नीति सिंघल (Niti Singhal) और एक दूसरे कॉन्टेस्टेंट रोहित वॉरियर (Rohit Warrier) की ऑनलाइन मीटिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ऐसे में यूजर्स इस वीडियो को लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह अशनीर के खिलाफ कुछ प्लानिंग चल रही है।
दरअसल शो के दौरान नीति और रोहित को अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) की ओर से रिजेक्शन और अपमान का सामना करना पड़ा था। ऐसे मे जब इन दोनों की मीटिंग का वीडियो सामने आया तो लोगों ने यह अटकलें लगानी शुरू कर दी कि अशनीर ग्रोवर के खिलाफ नया मोर्चा खुल रहा है।
मीटिंग में किन बातों पर हुई चर्चा
इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स ने नीति से बातचीत की। नीति ने इस बारे में HT से बात करे हुए कहा कि इस मीटिंग में हमने शार्क टैक इंडिया शो के खत्म होने के बाद कैसी रही जिंदगी, ऐसे तमाम मामलों पर चर्चा की है। लोग कयास लगा रहे थे कि इस मीटिंग में दोनों ने अशनीर ग्रोवर को कोसने की प्लानिंग की होगी। लेकिन नीति ने कहा कि मीटिंग में अशनीर के बारे में कोई चर्चा ही नहीं हुई। इसमें अपने बिजनेस के बारे में चर्चा की, नए-नए आइडियाज शेयर किए। यह एक अच्छी नेटवर्किंग थी।
रोहित वॉरियर ने शो में पिच किया था आइडिया
बता दें कि आंत्रप्रेन्योर्स रोहित वारियर ने ग्लास मास्क का आइडिया पिच किया था। रोहित ने इसका नाम सिपलाइन दिया था। रोहित ने ग्लास के लिए एक मास्क बनाया थआ, जिसे आप आसानी से पानी पीने के पहले ग्लास पर लगा सकते है और इससे आपके होंठ ग्लास से नहीं छूएंगे। रोहित के इस आइडिया को उस वक्त लगभग सभी जज ने एक सुर में खारिज कर दिया था। एक जज ने कहा कि रेस्तरां वाले स्ट्रा देते हैं, फिर पीने के लिए फिर इसकी क्या जरूरत? दर्शकों को भी यह आइडिया कुछ खास पंसद नहीं आया था।
अशनीर ग्रोवर ने शो के दौरान ग्लास मास्क बनाने के आइडिया को वाहियात बताते हुए खारिज कर दिया था। अशनीर ग्रोवर ने कहा था कि उन्होंने इतना खराब और वाहियात स्टार्टअप आइडिया अब तक नहीं देखा।
नीति ने भी शो में पिच किया था आइडिया
वहीं नीति सिंघल ने भी शार्क टैंक इंडिया पर अपने बिजनेस वेंटर 'ट्वी इन वन' को पेश किया था। इस दौरान अशनीर ग्रोवर ने उनके इस आइडिया की काफी कठोर शब्दों में आलोचना की थी। नीति सिंघल की कंपनी महिलाओं के लिए ऐसे कपड़े बनाती है, जो जरूरत के मुताबिक कई तरह के ड्रेस में बदल जाता है। इसे उल्टा करके भी पहना जा सकता है। अशनीर ग्रोवर ने इसकी आलोचना करते हुए कहा था, 'यह बहुत गंदा फैशन है। मुझे नहीं लगता कि कोई भी इसे पहनेगा। मेरे घर में तो ऐसे ड्रेस कोई नहीं पहनेगा। मेरी मानो तो इसे बंद कर दो। आप क्यों इस पर अपना समय बर्बाद कर रही हो।" उन्होंने शो के दौरान यह भी कहा था, "आप मम्मी के साथ बैठे के लहंगे बेच लोगे तो भी दो लाख का बिक जाएगा।"