Shark Tank India: सोनी टेलीविजन में प्रसारित होने वाला शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। यह शो लगातार टेलेविज़न में रेटिंग्स में काफी रिकॉर्ड बना रहा है। इस शो के पॉपुलर पीछे होने के काफी कारण है। शो में एक से एक आंत्रप्रेन्योर्स (Entrepreneurs) आते है और जजों को अपने स्टार्ट अप के बारे में जानकारी देते है और जजों को एप स्टार्ट अप से इम्प्रेस करने कि कोशिश करते है। कई लोगों ने दिलचस्प आइडियाज शार्क्स के सामने पेश किए हैं।
कुछ के इनोवेटिव और पोंटेंशियल आइडियाज शार्क्स को पसंद आए तो कुछ रिजेक्ट भी हुए। हाल ही में शो एक ही अजीब गरीबो इंसान आया जिसने अपने स्टार्ट अप के लिए जजों से 300 करोड़ रूपये की मांग कर ली। इतना बड़ा निवेश सुनकर जजों के होश उड़ गए।
दरअसल में शो में दिल्ली के गोपाल 56 के मालिक गौरव गोयल आये, उन्होंने सभी जजों को अपनी जबरदस्त आइसक्रीम खिलाई। इस आइसक्रीम कंपनी को चलाने के लिए गौरव गोयल ने शार्क्स से 300 करोड़ रुपये की मांग की। ये बात उन्हें बिल्कुल भी हजम नहीं हुई। गौरव गोयल ने 25 फीसदी इक्विटी के मुकाबले 300 करोड़ रुपये शार्क से मांगे। गौरव की कंपनी की वैल्यू 1200 करोड़ रुपये है। गौरव सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों में भी बेचना चाहते हैं। वह अपने बिजनेस को ग्लोबल करना चाहते हैं। उनके पास चरणामृत फ्लेवर से लेकर डिएटरी आइसक्रीम, फाइबर वाली आइसक्रीम और आयुर्वेद से बनी आइसक्रीम भी हैं।
गौरव गोयल की 300 करोड़ की मांग को सुनकर शार्क ने खारिज कर दिया। उन्हें शार्क ने सलाह दी कि पहले वह दिल्ली (Shark Tank India) में और भारत में अपने बिजनेस को जमाएं। इसके बाद उन्हें कहा गया कि वह जमीन पर रहकर आसमान के सपने तो देख ही रहे हैं, लेकिन उनके सपने असलियत से दूर हैं। नमिता थापर और अमन गुप्ता ने पहले ही गौरव को उनकी मांग के लिए मना कर दिया। इसके बाद आश्नीर ने भी इस मांग को बेकार बताया। फिलहाल गौरव को शो से खाली हाथ जाना पड़ा।