Shark Tank India: इस Entrepreneur को चाहिए मंगल ग्रह में 3BHK का फ्लैट, जजों ने दिया यह जवाब...

Shark Tank India: सुमित कुमार ने शो के दौरान मजेदार अंदाज में लोगों का मनोरंजन किया, वो विज्ञापन बनाने का भी काम करते हैं

अपडेटेड Mar 08, 2022 पर 11:38 AM
शार्क टैंक इंडिया शो में पढ़िए सुमित कुमार का मोटिव

Shark Tank India: सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला शार्क टैंक इंडिया ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। इस पॉपुलर रियलिटी शो शार्क टैंक इंड‍िया में कई लोगों ने दिलचस्प आइड‍ियाज शार्क्स के सामने पेश किए हैं। कुछ के इनोवेट‍िव और पोंटेंश‍ियल आइड‍ियाज शार्क्स को पसंद आए तो कुछ रिजेक्ट भी हुए। इन प्रतिभाशाली आंत्रप्रेन्योर्स (Entrepreneurs) में एक नाम ऐसा भी है, जिन्होंने जमकर मनोरंजन किया। ऐसे ही एक सुमित कुमार (Sumit Kuamr) हैं जो पैसे लेकर दुबई भागने के फिराक में हैं।

दरअसल सुमित कुमार कॉमिक और एनिमेशन में काम करते हैं। उनका खुद का स्टार्टअप है, जिसका नाम बकरमैक्स (Bakarmax) है। इस चैनल के जरिए सुमित दर्शकों का जमकर मनोरंजन करते हैं। सुमित विज्ञापन बनाने का भी काम करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमित कुमार ने अपने बचपन से कॉमिक्स के प्यार को बिजनेस में बदल दिया है। उनका बकरमैक्स (Bakarmax) एक वेब कॉमिक और एनीमेशन स्टूडियो है, जिसमें चार वेब कॉमिक्स और दो एनिमेटेड शॉर्ट्स हैं। सुमित ने बताया कि वह डिजाइन कॉमिक्स में क्लाइंट वर्क करते हैं। आइडिया के कुछ टॉप मोस्ट ब्रांड्स और इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ सुमित कुमार पार्टनरशिप करते हैं। सुमित के पास जो पैसा आता है उसे वह अपनी ओरिजिनल स्टोरी में निवेश करते हैं।

Shark Tank India: इस अकडू Entrepreneurs की शर्तों पर जजों ने किया निवेश, अशनीर ग्रोवर के गुस्से का हुआ शिकार


सुमित कुमार स्टैंड अप कॉमेडी में भी दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने शो के दौरान मजाक में कहा कि उनका मोटिव ढेर सारा पैसा कमाकर मंगल ग्रह पर 3 BHK घर लेना है। ऐसे में सुमित का यह बर्ताव जजों को काफी मजेदार लगा। शो में सुमित जमकर मस्ती करेत नजर आ रहे हैं। बता दें कि भारत में VFX, एनिमेशन और एडिटिंग का 3.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार है, जिसमें बकरमैक्स सेंध लगाना चाहता है। लेकिन सुमित सिर्फ एडल्ट मेच्योर ऑडियंस पर अपना फोकस बढ़ाना चाहते हैं। जिससे बड़ी कंपनियों से उन्हें भाव नहीं मिलता।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।