Shark Tank India: बिजनेस रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। अगर आप अभी तक Shark Tank India के बारे में नहीं जानते हैं, तो हम बता दें कि ये एक बिजनेस रियलिटी शो है, जो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (SET) पर आता है। इस शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। ये शो काफ़ी चर्चा में रहा, क्योंकि बाकी रियलिटी शो से काफ़ी अलग है। शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में कई स्टार्टअप क बेहतर मुकाम हासिल हुआ है।
कई युवाओं के आइडियाज को शार्क यानी शो के जजों से फंड भी मिले हैं। इस फंड से युवाओं को अपने स्टार्टअप को उड़ान भरने में सहायता मिलेगी। शो के कई जज दिल खोलकर पैसे लगा रहे हैं और एक निवेशक के तौर पर नई पीढ़ी के दिलों में राज कर रहे हैं। आइये जानते हैं शो के जजों की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन (Educational Qualifications Of Shark Tank India Judges) के बारे में।
अशनीन ग्रोवर BharatPe नाम की कंपनी के फ़ाउंडर और MD हैं। इनकी नेटवर्थ करीब 700 करोड़ बताई जा रही है। अशनीन ग्रोवर ने IIT Delhi से बी-टेक (Civil Engineering) की डिग्री हासिल की है। वहीं, अपनी बी-टेक की पढ़ाई के दौरान वो उन 6 स्टूडेंट में शामिल थे, जिन्हें फ्रांस के University of INSA-Lyon के साथ Foreign Exchange Programme के लिए चुना गया था। वहीं, बाद में इन्होंने IIM Ahmedabad से MBA की डिग्री हासिल की थी।
अनुपम मित्तल शादी डॉट कॉम के फाउंडर और CEO हैं। इन्होंने 1997 में सगाई डॉट से इसकी शुरुआत की थी। ये अलग-अलग तरह के बिजनेस में निवेश के लिए भी जाने जाते हैं। एजुकेशन की बात करें (Shark Tank India Judges Education), तो इन्होंने USA के बोस्टन कॉलेज से MBA (Operations and Strategic Management) की पढ़ाई की है।
पुणे में जन्मी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर ने अपनी स्कूली शिक्षा शहर के एक स्कूल में पूरी की। बाद में उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री के साथ ICAI से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद नमिता ने एमबीए किया और ड्यूक यूनिवर्सिटी के फुक्वा स्कूल ऑफ बिजनेस से डिग्री हासिल की।
BoAt कंपनी के को-फाउंडर और मार्केटिंग डायरेक्टर अमन गुप्ता इन शार्क में से एक जज हैं, जिनका मजाकिया अंदाज और शकर्स की खिंचाई करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अमन गुप्ता की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआत की, इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैं अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने फाइनेंस और स्ट्रेटेजी में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से अपनी एमबीए की पढ़ाई की। उन्होंने यूएस(USA)में केल्लॉग ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में जनरल मैनेजमेंट और मार्केटिंग में दोबारा एमबीए की, जिसमें उन्होंने टॉप किया है।
शुगर कॉस्मेटिक्स की संस्थापक और सीईओ विनीता सिंह ने IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और IIM अहमदाबाद से MBA की पढ़ाई की है।
शार्क टैंक इंडिया के दूसरे जज का नाम है ग़ज़ल अलघ. Mamaearth नाम की कंपनी की को-फाउंडर और CEO हैं। ग़ज़ल के पास Bachelor’s in Information Technology की डिग्री है। इसके अलावा, इन्होंने मॉर्डन आर्ट्स, डिज़ाइन व एप्लाइड आर्ट्स के इंटेंसिव कोर्स भी किए हैं।
लेंसकार्ट के फाउंडर और CEO पीयूष बंसल के पास मैकगिल यूनिवर्सिटी, मॉन्ट्रियल, कनाडा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री है। उनके पास IIM पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री भी है।