Get App

Shark Tank India के जज अनुपम मित्तल और उनकी पत्नी ने दी भव्य पार्टी, पीयूष बंसल समेत कई जजों ने लिया हिस्सा

शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल और उनकी पत्नी ने एक बड़ी पार्टी दी है, जिसमें सभी जज शामिल हुए

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2022 पर 11:56 AM
Shark Tank India के जज अनुपम मित्तल और उनकी पत्नी ने दी भव्य पार्टी, पीयूष बंसल समेत कई जजों ने लिया हिस्सा
शार्क टैंक इंडिया के जजों ने पार्टी में मचाई धमाल (फाइल तस्वीर)

Shark Tank India: सोनी चैनल का एक्सपेरिमेंटल बिजनेस रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो के जज बिजनेसमैन के तौर पर पॉपुलर हो रहे हैं। ये जज शो के दौरान स्टार्ट-अप्स पर पैसे लगाते हैं और फंडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये बांटते हैं। शो के प्रति लोगों की दीवानगी बढ़ती जा रही है। शो के कई जज दिल खोलकर पैसे लगा रहे हैं और एक निवेशक के तौर पर नई पीढ़ी के दिलों में राज कर रहे हैं।

शार्क टैंक इंडिया के जज लोगों के लिए सेलिब्रिटी बन गए हैं। शो के इन जजों में से शादी डॉट कॉम के मालिक अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) और उनकी वाइफ लाइमलाइट में छाए हुए हैं। इस बीच अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) और आंचल कुमार ने शो के जजों को एक बड़ी पार्टी दी है।

यह पार्टी 35 एपिसोड पूरे होने पर दी गई है। यह एपिसोड शुक्रवार 4 फरवरी को प्रसारित किया गया था। यह पार्टी शादी डॉट कॉम के मालिक अनुमप मित्तल और उनकी पत्नी की तरफ से दी गई गै। बता दें कि आंचल कुमार बिग बॉस 4 में contestant थी। आंचल ने मॉडलिंग और एडवरटाइजिंग (modelling and advertising) में खूब नाम कमाया है। इसके साथ ही वो कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

Shark Tank India: जानें क्या है शार्क टैंक इंडिया के जज अशनीर ग्रोवर, नमिता थापर, अनुपम मित्तल की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover), अमन गुप्ता (Aman Gupta), अनुपम मित्तल (Anupam Mittal), गजल अलघ (Ghazal Alagh), नमिता थापर (Namita Thapar), पीयूष बंसल (Peyush Bansal) और विनीता सिंह (Vineeta Singh) जैसे जजों के नाम घर-घर पहुंच गए हैं। इनके वन लाइनर्स जैसे ‘ये सब दोगलापन है’ और ‘इसीलिए मैं आउट हूं’ के कई मीम्स बनाए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें