Shark Tank India: सोनी एंटरटेनमेंट चैनल में प्रसारित हुए रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) का पहला सीजन खत्म हो चुका है। पहले सीजन में की ऐसे बेहतर आइडिया आए, जिसे लोगों ने काफी तारीफ की। एक ऐसा ही आइडिया सामने आया, जिसे सुनकर जज भी हैरान रह गए। दिल्ली के रहने वाले कृष्ण के आडिया सुनकर उसके जुनून को देखकर जजों ने दिल खोलकर निवेश किया। कृष्णा ने 17 साल की उम्र में अपना पहला वेंचर शुरू किया था।
शो के दौरान कृष्णा ने बताया कि उन्होंने स्कूल में 12वीं फेयरवेल के ड्रेस मुहैया कराकर पहली बार 10,000-15,000 रुपये की कमाई की थी। धीरे-धीरे कृष्णा ने अपने वेंचर को बढ़ाया, लेकिन लॉकडाउन के दौरान उसका बिजनेस पूरी तरह से ठप हो गया।
लॉकडाउन के दौरान मिला आइडिया
कृष्णा ने जजों को बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसे अपने दोस्तों से शूज केयर इंडस्ट्री में कदम रखने का सुझाव मिला। इस इंडस्ट्री में काफी ग्रोथ है। दो महीने की रिसर्च के बाद उन्होंने इस इंडस्ट्री में आने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णा ने अपने दूसरे वेंचर का नाम Sneakare रखा है। जो कि शूज केयर इंडस्ट्रीज से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि इस कंपनी में कुल 18 लाख रुपये लगाए हैं, जिसमें से 5 लाख रुपये अपने माता-पिता से लिये हैं। बाकी पैसे उन्होंने खुद की कमाई से लगाए हैं।
आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के जूते सस्ते हों या महंगे, हर कोई उन्हें बेहतर तरीके से रखना चाहता है। जो काम काम Sneakare आसानी से कर रहा है। उन्होंने एक ऐसा शूज बॉक्स बनाया है, जिसकी डिमांड काफी तेजी से बढ़ने वाली है। कृष्णा की उम्र 22 साल है और वो बीकॉम तीसरे साल के छात्र हैं। शार्क टैंक के सभी जज कृष्णा से बेहद खुश हुए और तीन जजों ने कृष्णा की कंपनी में निवेश करने का फैसला किया।
जज विनीता सिंह, अमन गुप्ता और नमिता थापर ने कृष्णा की कंपनी में 21 लाख रुपये लगाने का ऐलान किया। शो के जजों ने कृष्णा से कहा कि आपकी कहानी असली भारत की तस्वीर है। युवाओं में स्टार्टअप को लेकर बेहद उत्साह है।