Shark Tank India: इन Entrepreneurs ने शार्क के जजों का ऑफर ठुकराया, अनुपम ने फाड़ा चेक, विनीता भड़कीं, जानिए क्या है पूरा मामला

Shark Tank India: दो Entrepreneurs ने अपना बिजनेस पिच किया, लेकिन उनको शार्क ने जो ऑफर दिया उसे ठुकरा दिया, जिससे निवेशक नाराज हो गए

अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 10:53 AM
शार्क के जजों का ऑफर नहीं आया रास

Shark Tank India: रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में कई स्टार्टअप को बेहतर मुकाम हासिल हुआ है। शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। इस शो के दौरान 2 Entrepreneurs ऐसे आए, जिन्होंने शार्क के जजों का ऑफर ठुकरा दिया, इससे जज भड़क गए. यहां तक विनीत तो काफी ज्यादा नाराज हो गईं और अनुपम मित्तल ने जो चेक तैयार कर लिया था, उसे भी फाड़कर फेंक दिया।

दरअसल, शो के दौरान Moonshine Meadery के दो को-फाउंडर ने अपने बिजनेस का प्रेजेंटेशन दिया। यह कंपनी बियर जैसा एक पेय बनाती है जो शहद से बनता है। इसका वीडियो जब यूट्यूब में आया तो जमकर सुर्खियां बटोरने लगा।

इस स्टार्टअप ने सभी जजों को प्रभावित किया। जिसमें अनुमप मित्तल, अशनीर ग्रोवर, अमन गुप्ता, विनीता सिंह और पीयूष बंसल शामिल थे। कंपनी में 0.5 फीसदी इक्विटी के बदले 80 लाख रुपये मांगे गए थे। शार्क ने 2.5 फीसदी इक्विटी के मुकाबले 1 करोड़ रुपये का ऑफर दिया। इसके बाद entrepreneurs ने इस ऑफर के बारे में विचार विमर्श के लिए समय मांगा और कमरे से निकल गए। जबकि शार्क ने कहा कि जब तक आप वापस आएंगे चेक तैयार हो जाएगा। दोनों ने बाहर आकर आपस में काफी डिस्कस किया। इसके बाद इस नतीजे पर पहुंचे कि वो शार्क के साथ काम नहीं करेंगे।

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया में किस जज ने लगाया सबसे ज्यादा पैसे, देखिए पूरी लिस्ट


इसकी वजह ये रही कि जो वैल्यूएशन जजों ने दी थी, ये दो साल पहले की है। entrepreneurs ने कहा है कि हमारा रेवेन्यू तब से चार गुना बढ़ गया है। उन्होंने शार्क से 1 फीसदी इक्विटी के मुकाबले 1.5 करोड़ रुपये का ऑफर मांगा। अनुमप मित्तल ने कहा कि आपको जो चाहिए था वो मिल गया, यानी आपको शार्क टैंक के प्लेटफॉर्म पर प्रमोशन मिल गया है और इस तरह से सभी जजों ने निवेश करने से मना कर दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।