Shark Tank India: सोनी चैनल में प्रसारित होने वाला रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में कई स्टार्टअप क बेहतर मुकाम हासिल हुआ है। शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। कई युवाओं के आइडियाज को शार्क यानी शो के जजों से फंड भी मिले हैं। ऐसे ही एक ऐसा प्रोडक्ट सामने आया है, जिसमें तीन जजों में निवेश करने की होड़ मच गई। नौबत यहां तक आ गई कि निवेश को लेकर तीनों जज आपस में ही भिड़ गए।
दरअसल महाराष्ट्र के तीन युवाओं ने मिलकर Revamp Motto नाम से एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी की शुरुआत की है। Entrepreneurs ने बताया कि यह एक टू-व्हीलर चलती फिरती दुकान है। कोई भी इस इलेक्ट्रिक बाइक को इस्तेमाल कर सकता है। इसके साथ ही इस बाइक में फ्रीजिंग की भी सुविधा मुहैया कराई गई है।
Entrepreneurs ने जब अपना परिचय दिया। इसके बाद कंपनी के बारे में बताते हुए उन्होंने जजों से 1 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये की मांग की। जिसके बाद कंपनी में पैसे लगाने के लिए अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता और अशनीर ग्रोवर पैसे लगाने में भिड़ गए। अमन और अनुपम मित्तल ने पहले जॉइंट ऑफर दिया। जिसके बाद अशनीर ग्रोवर ने भी Revamp Motto में निवेश का ऑफर दे दिया। ऐसे में तीनों जज आपस में भिड़ गए। जजों के इस व्यवहार को देखते हुए Entrepreneurs भी हैरान रह गए। इस दौरान शार्क नमिता थापर तीनों जजों का बीच बचाव करने लगीं।
निवेश करने के दौरान अशनीर ग्रोवर ने कहा कि ब्रांड अपने आप बन जाता है। आपको फाइनेंस की जरूरत है। लिहाजा मेरा ऑफर आपको स्वीकार करना चाहिए। वहीं अनुपम और अमन ने कहा कि पैसे तो बैंक से भी मिल जाते हैं। हम आपको ब्रांड बनाने में मदद करेंगे। तीनों जजों में आपस में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। इसी बीच अमन ने कहा कि आपको लड़ाकू चाहिए या सपोर्टिव। इतना कहते ही अशनीर ग्रोवर भड़क गए। जिस पर उन्होंने कहा कि वो इस कंपनी में निवेश के लिए अग्रेसिव हैं। हालांकि बाद में Entrepreneurs ने तीनों जजों के साथ जाने का फैसला किया।